फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी के जनता कर्फ्यू के लिए रजनीकांत ने फैंस से की खास अपील, कहा- 'देश को संकट में नहीं लाना'

Sat, 21 Mar 2020 11:15 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 21 Mar 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Rajinikanth support Prime Minister Narendra Modi   Janata curfew and appeal to his fans
Rajinikanth - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस को मात देन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को पूरे देश में जनता कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। उनके इस फैसले की देश की कई हस्तियों ने काफी तारीफ की है। फिल्मी सितारे भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता कर्फ्यू की तारीफ कर रहे हैं। वहीं ये सितारे अपने फैंस को जनता कर्फ्यू के लिए सहयोग करने की अपील भी कर रहे हैं। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत ने भी अपने फैंस को जनता कर्फ्यू के लिए सहयोग करने को बोला है।

Coronavirus outbreak Rajinikanth support Prime Minister Narendra Modi   Janata curfew and appeal to his fans
Rajinikanth - फोटो : Social Media

अभिनेता से नेता बने रजनीकांत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नोट साझा किया है। इस नोट में उन्होंने अपने फैंस और देश की जनता से जनता कर्फ्यू में सहयोग करने की अपील की है। ट्विटर पर साझा किए नोट में उन्होंने लिखा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के साथ हूं। भारत देश में कोरोना वायरस के महत्वपूर्ण चरण तीन में पहुंचने से बचने की तैयारी कर रहा है।'

Coronavirus outbreak Rajinikanth support Prime Minister Narendra Modi   Janata curfew and appeal to his fans
रजनीकांत - फोटो : ANI

रजनीकांत ने आगे लिखा, 'कोरोना वायरस के तीसरे चरण में आकर इटली भी अपने पूरे देश में इस तरह का कर्फ्यू लागू कर रहा है, लेकिन कमजोर समर्थन और कोशिश की वजह से वह असलफ रहा। नतीजन वहां इस महामारी की वजह से हजारों लोग मर चुके हैं। हम इस तरह का संकट भारत में नहीं लाना चाहते। मेरी हर किसी से गुजारिश है कि जनता कर्फ्यू का हिस्सा बनें।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Rajinikanth support Prime Minister Narendra Modi   Janata curfew and appeal to his fans
Rajinikanth - फोटो : amar ujala, mumbai


हालांकि कुछ समय बाद उन्होंने इस नोट वाले ट्वीट कोडिलीट कर दिया। इसके अलावा रजनीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपना एक वीडियो साझा कर लोगों से जनता कर्फ्यू का हिस्सा बनने की गुजारिश की है। उन्होंने वीडियो में कहा, 'अगर लोग घरों के अंदर रहते हैं तो हम वायरस को तीसरे चरण में प्रवेश करने से रोक सकते हैं और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को जनता कर्फ्यू की घोषणा की है।'

विज्ञापन
Coronavirus outbreak Rajinikanth support Prime Minister Narendra Modi   Janata curfew and appeal to his fans
रजनीकांत - फोटो : ANI

गौरतलब है कि रजनीकांत के अलावा अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, अजय देवगन, कार्तिक आर्यन और आयुष्मान खुराना सहित बॉलीवुड के कई अभिनेता और अभिनेत्री अपने फैंस सहित देश की जनता को कोरोना वायरस से बचने के सलाह दे रहे हैं। साथ ही कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सरकार द्वारा लागू किए जा रहे नियमों का पालन करने की अपील कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed