फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कनिका को कोरोना से संक्रमित देख खौफ में आईं अजय देवगन की अभिनेत्री, साझा किया डर

Sun, 22 Mar 2020 04:22 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 22 Mar 2020 04:22 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Rakul Preet Singh scared to know about Kanika Kapoor affected by covid 19
कनिका कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस का कहर हर दिन विकराल रूप लेते जा रहा है। इस वायरस ने पूरी दुनिया के तीन लाख से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है जबकि 13 हजार से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से मर चुके हैं। वहीं भारत भी कोरोना वायरस के प्रकोप से लड़ रहा है। इस वायरस से भारत में 340 से ज्यादा लोग संक्रमित हैं वहीं मरने वालों की संख्या छह हो गई है। बॉलीवुड की मशहूर गायिका कनिका कपूर भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुकी हैं। उनके संक्रमित होने के बाद से बॉलीवुड में खौफ का माहौल है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह हैं। 

Coronavirus outbreak Rakul Preet Singh scared to know about Kanika Kapoor affected by covid 19
Rakul Preet Singh - फोटो : amar ujala, mumbai

जी हां, रकुल प्रीत सिंह कोरोना वायरस से काफी डरी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने ढेर सारी बातें कीं। यहां रकुल प्रीत सिंह ने बताया है कि जब उन्हें कनिका कपूर के कोरोना वायरस के बारे में पता चला तो वह काफी डरी हुई थीं। उन्होंने बताया कि जब कनिका कपूर के बारे में खबर सुनी तो उस समय वह बॉलीवुड फिल्म Contagion देख रही थीं। जिसमें एक वायरस की वजह से लोग मरते रहते है। 

Coronavirus outbreak Rakul Preet Singh scared to know about Kanika Kapoor affected by covid 19
Rakul Preet Singh - फोटो : Amar Ujala

रकुल प्रीत सिंह ने आगे कहा कि,' Contagion देख कर आप हिल जाएंगे क्योंकि फिल्म में वही दिखाया गया है जो आज हो रहा है। जब कनिका की खबर का पता चला तो मैं फिल्म ही देख रही थी, लेकिन उस खबर के चलते मैंने फिल्म ही बंद कर दी थी।' आपको बता दें कि रकुल प्रीत सिंह बॉलीवुड की दे दे प्यार दे, मरजावां जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को कनिका कपूर ने खुद के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खुलासा किया। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि वह कोविड 19 कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Rakul Preet Singh scared to know about Kanika Kapoor affected by covid 19
कनिका कपूर और वसुंधरा राजे - फोटो : Amar Ujala

इससे पहले कनिका कपूर ने कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था। उन्होंने लखनऊ में हुई एक पार्टी में देश के कई नेताओं से भी मुलाकात की थी। उस पार्टी में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके सांसद बेटे दुष्यंत सिंह, यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह जैसी तमाम बड़ी हस्तियां मौजूद थीं। कनिका कपूर के कोरोन वायरस से संक्रिमत होने का पता उस समय चला जब वह लखनऊ में मौजूद थीं। उनके कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबर मिलते ही लखनऊ में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
Coronavirus outbreak Rakul Preet Singh scared to know about Kanika Kapoor affected by covid 19
Kanika Kapoor - फोटो : Social Media
इतना ही नहीं कनिका कपूर पर कोरोना वायरस के छिपाने और इस दौरान लापरवाही दिखाने की भी आरोप हैं। जिसके चलते उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। लखनऊ के पुलिस आयुक्त सुजीत पांडे के अनुसार, सरोजनी नगर पुलिस स्टेशन में कनिका के खिलाफ आईपीसी की धारा 269 (खतरनाक बीमारी का संक्रमण फैलाने) सहित दो अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी की शिकायत पर दर्ज की गई है।

पढ़ें: कोरोना वायरस को जानवरों की वजह से फैलने का दावा करने पर BMC पर बिफरे जॉन, मांगनी पड़ी माफी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed