{"_id":"5e83372d8ebc3e76c77b4e6f","slug":"coronavirus-outbreak-rohit-shetty-donate-in-fwice-for-daily-wage-workers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिने कर्मचारियों की मदद को आगे आए रोहित शेट्टी, इतने रुपये की दी आर्थिक मदद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सिने कर्मचारियों की मदद को आगे आए रोहित शेट्टी, इतने रुपये की दी आर्थिक मदद
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: anand anand
Updated Tue, 31 Mar 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Rohit shetty
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा में एक्शन फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले निर्देशक और निर्माता रोहित शेट्टी ने फिल्मों में काम करने वाले दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के लिए 51 लाख रुपये आर्थिक मदद के रूप में दिए हैं। उन्होंने यह रुपये सिने मजदूरों की यूनियन फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लाइज (एफडब्ल्यूआईसीई) को दिए हैं।
2 of 4
रोहित शेट्टी
- फोटो : Social Media
इन रुपयों का इस्तेमाल संघ घरों में बैठे मजदूरों को दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली वस्तुओं को उपलब्ध कराने में करेगा। जब से पूरे देश में लॉकडाउन होने की घोषणा हुई है, उससे पहले ही कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए फिल्म और धारावाहिकों की शूटिंग बंद हो चुकी थी। हजारों कर्मचारी बेरोजगार हो गए थे, और उनके जीविका चलाने तक के लाले पड़े हुए थे।
3 of 4
रोहित शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शेट्टी से मिलने वाले पैसे की पुष्टि करते हुए एफडब्ल्यूआईसीई के महासचिव अशोक दुबे ने कहा, 'रोहित शेट्टी ने संघ को 51 लाख रुपये का योगदान दिया है। उनके अलावा फ्रेम्स प्रोडक्शन कंपनी ने भी 25 लाख रुपये का राशन दान किया है। उनके साथ शशि सुमीत प्रोडक्शन ने भी 50 हजार रुपये मजदूरों के हित के लिए दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Rohit shetty
- फोटो : Social Media
संघ की तरफ से कहा गया है कि वे अपने पांच लाख से ज्यादा कार्यकर्ताओं की सहायता करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। पैसे जुटाने के लिए वह सिनेमा के जाने-माने कलाकारों और सरकार से भी मदद की गुहार लगा रहे हैं। भारत में लॉकडाउन होने से पहले जब सभी फिल्मों और धारावाहिकों की शूटिंग रोक दी गई थी, तब एफडब्ल्यूआईसीई ने सभी निर्माताओं से अनुरोध किया था कि वे कर्मचारियों का पैसा ना काटें। इसके साथ ही उन्होंने इंडस्ट्री से जुड़े सभी बड़े नामों से भी मदद की भी अपील की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।