सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

सोहा अली खान ने 50 हजार प्रवासी मजदूरों के लिए जताई चिंता, उनकी मदद के लिए की ये खास अपील

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 03 May 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Soha Ali Khan express her sorrow on in   migrant workers
soha ali khan - फोटो : file photo

भारत में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस वायरस से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या 39 हजार से ज्यादा हो गई है। वहीं 1301 लोग मर चुके हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सरकार ने 17 मई तक लॉकडाउन की सीमा बढ़ा दी है। वहीं इस लॉकडाउन के चलते दिहाड़ी मजदूरों और गरीब लोगों को आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है। 

Trending Videos
Coronavirus outbreak Soha Ali Khan express her sorrow on in   migrant workers
Soha Ali Khan - फोटो : social media

हालांकि सरकार इन मजदूरों के कल्याण के लिए अपने तरफ से हर संभव कोशिश कर रही है। वहीं कई बॉलीवुड सितारे भी अपनी ओर से कोरोना वायरस और लॉकडाउन की मार झेल रहे लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े हुए हैं। इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री और अभिनेता सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान ने प्रवासी मजदूरों के लिए चिंता जाहिर की है। साथ ही उनकी मदद के लिए सबसे अपील भी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Soha Ali Khan express her sorrow on in   migrant workers
soha ali khan - फोटो : amar ujala

सोहा अली खान ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर प्रवासी मजदूरों की लिए चिंता जताई, साथ ही लोगों से उनकी मदद करने की अपील है। सोहा अली खान ने अपने ट्वीट में लिखा, 'कोविड-19 ने धारावी पर हमला किया है, मुंबई में एशिया का सबसे बड़ा स्लम। इसे फैलने से रोकने का सिर्फ एक ही रास्ता है, लोग घर पर रहें। कृपया 50 हजार प्रवासी मजदूरों को राशन उपलब्ध कराने में हमारी मदद करें, जिनके पास लॉकडाउन के दौरान कोई कमाई और खाना नहीं है'। 
 

Coronavirus outbreak Soha Ali Khan express her sorrow on in   migrant workers
soha ali khan - फोटो : file photo

सोहा अली खान के इस ट्वीट पर तमाम सोशल मीडिया और उनके फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि भारत में महाराष्ट्र ऐसा राज्य है जहां कोरोना वायरस से पीड़ितों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है। धारावी में मामले बढ़ते जा रहे हैं। वहीं महाराष्ट्र सरकार ने उन गतिविधियों की एक सूची जारी की है, जिसमें यह कहा गया है कि राज्य के विभिन्न जोन में किस चीज की अनुमति रहेगी और किस चीज की नहीं।

विज्ञापन
Coronavirus outbreak Soha Ali Khan express her sorrow on in   migrant workers
soha ali khan - फोटो : social media

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 2644 नए मामले सामने आए हैं और 83 लोगों की मौत हुई है, जो अब तक एक दिन में सर्वाधिक मौत है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 39,980 हो गई है। जिसमें 28,046 सक्रिय हैं, 10,633 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 1301 लोगों की मौत हो चुकी है।

पढ़ें: इरफान खान को इस अभिनेत्री ने दी बेहद खास अंदाज में आखिरी विदाई, वायरल हुआ वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed