{"_id":"5eae99b869cd5a73b460a263","slug":"rishi-kapoor-daughter-riddhima-kapoor-know-about-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऋषि कपूर के बेहद करीब थीं बेटी रिद्धिमा, फिल्मी दुनिया से दूर इस इंडस्ट्री में हैं बड़ा नाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऋषि कपूर के बेहद करीब थीं बेटी रिद्धिमा, फिल्मी दुनिया से दूर इस इंडस्ट्री में हैं बड़ा नाम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 03 May 2020 04:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
riddhima kapoor
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह दिया। लॉकडाउन की वजह से उनकी अंतिम यात्रा में महज चंद लोग ही शामिल हो पाए। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा आखिरी पलों में अपने पिता को नहीं देख पाईं। वो उस वक्त दिल्ली में थीं। रिद्धिमा दिल्ली से मुंबई पहुंच गई हैं। दिल्ली में रिद्धिमा का ससुराल है। ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर के बारे में तो सभी जानते हैं लेकिन रिद्धिमा के बारे में कम ही लोगों को पता है।
2 of 6
Riddhima Kapoor
- फोटो : Social Media
कपूर खानदान की बेटियों करिश्मा और करीना ने फिल्म इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया। इस परिवार की एक और बेटी रिद्धिमा दूसरी इंडस्ट्री में नाम कमा रही हैं। ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा का जन्म साल 1980 में हुआ था।
3 of 6
Riddhima Kapoor
- फोटो : Social Media
रिद्धिमा, रणबीर से बड़ी हैं लेकिन करीना और उनकी उम्र बराबर है। दोनों में केवल छह दिनों का अंतर है। दोनों के जन्म के वक्त राज कपूर ने कहा था, 'मेरे घर रिद्धि-सिद्धि आई हैं।' इसलिए उनका नाम रिद्धिमा रखा गया। जब करीना फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग डेब्यू में व्यस्त थीं तब रिद्धिमा लंदन में पढ़ाई कर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
riddhima kapoor
- फोटो : instagram
रिद्धिमा को अभिनय में कोई खास दिलचस्पी नहीं थी। वो सिंगिंग, फैशन और डिजाइनिंग में अपना करियर बनाना चाहती थीं। आज रिद्धिमा फैशन इंडस्ट्री में जाना-माना नाम हैं। रिद्धिमा फैशन डिजाइनिंग के अलावा ज्वैलरी भी डिजाइन करती हैं।
विज्ञापन
5 of 6
मां नीतू सिंह के साथ रिद्धिमा कपूर
- फोटो : फाइल
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रिद्धिमा अक्सर ज्वैलरी डिजाइन की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वो अकेले ही करोड़ों की मालकिन हैं। बॉलीवुड पार्टियों में भी रिद्धिमा अक्सर देखी जाती हैं। अपनी मां के साथ रिद्धिमा कई फैशन मैगजीन के कवर पेज पर दिखाई दे चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।