बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पठान' का गाना 'बेशर्म रंग' हाल ही में रिलीज किया गया है और इसके तुरंत बाद यह विवादों में भी फंसता दिखाई दे रहा है। मध्य प्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा के बाद अब भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेता चिगुरुपति बाबू राव ने भी इस गाने को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है।
Pathaan Song Controversy: 'पठान' के गाने बेशरम रंग पर एक और नेता ने उठाए सवाल, कहा- विडंबना है कि जनता ने भी..
'पठान' के गाने 'बेशरम रंग' को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इस गाने पर कटाक्ष करते हुए कम्युनिस्ट पार्टी के नेता चिगुरुपति बाबू राव ने कहा कि "'पठान' देखने के लिए पैसे देने से बेहतर है कि किसी भूखे को खाना खिलाना।" इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा, "विडंबना यह है कि गाने में दिखाई गई अभिनेताओं की केमिस्ट्री के लिए भी दोनों की जोड़ी को जनता द्वारा सराहा गया है।
Avatar The Way Of Water: अकल्पनीय दुनिया में ले जाती है अवतार 2, फिल्म देखने से पहले पढ़ें पूरी कहानी
वहीं इसी बीच इंदौर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक रमेश मेंदोला ने भी बॉलीवुड अभिनेताओं को आड़े हाथों लिया और लोगों को यह फिल्म न देखने की सलाह दी। रमेश मेंदोला ने 'पठान' का बहिष्कार करने का भी आह्वान किया। इसी के साथ शाहरुख खान के वैष्णो देवी मंदिर जाने पर भी निशाना साधा। गौरतलब है कि हाल ही में शाहरुख खान वैष्णो देवी दर्शन के लिए गए थे।
Shahid Kapoor: इस दिन रिलीज होगी शाहिद कपूर की 'फर्जी', साउथ के इस सुपरस्टार संग मचाएंगे धमाल
बात करें फिल्म 'पठान' की तो इसमें शाहरुख खान और दीपिका के अलावा जॉन अब्राहम अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे। दरअसल जॉन इस फिल्म में नकारात्मक भूमिका में हैं। बता दें कि यशराज फिल्म के बैनर तले बनी 'पठान' 25 जनवरी साल 2023 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसे हिंदी समेत तेलुगु और तमिल भाषा में भी रिलीज किया जाएगा।
Pathaan: 'पठान' पर अयोध्या के महंत राजू दास ने दिया भड़काऊ बयान, कहा- जिस थिएटर में फिल्म लगे उसे...

कमेंट
कमेंट X