फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Crakk Trailer: ‘क्रैक’ के ट्रेलर लॉन्च पर विद्युत का खुलासा, ‘ एक्शन सीन करने निकलता हूं तो घर पर मां...’

Fri, 09 Feb 2024 04:04 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 09 Feb 2024 04:04 PM IST
विज्ञापन
Crakk Jeetegaa Toh Jiyegaa: Vidyut Jammwal Arjun Rampal Nora Fatehi Aditya film Trailer Launch
क्रैक ट्रेलर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता विद्युत जामवाल की एक्शन स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म  'क्रैक: जीतेगा तो जिएगा' का ट्रेलर शुक्रवार को मुंबई में लॉन्च हुआ। फिल्म के ट्रेलर में विद्युत जामवाल का जबरदस्त एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है। इस फिल्म का निर्माण विद्युत जामवाल ने खुद ही किया है। फिल्म 'आईबी71' के बाद निर्माता के रूप में विद्युत जामवाल की यह दूसरी फिल्म है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान विद्युत जामवाल ने इस बात का खुलासा किया कि जब वह फिल्मों के एक्शन सीन की शूटिंग करते हैं तो उनकी मां उनकी सलामती के लिए पूजा करती रहती है।

Crakk Jeetegaa Toh Jiyegaa: Vidyut Jammwal Arjun Rampal Nora Fatehi Aditya film Trailer Launch
क्रैक ट्रेलर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता विद्युत जामवाल फिल्मों में अपने एक्शन सीन की शूटिंग बिना बॉडी डबल के करते हैं। फिल्म 'क्रैक- जीतेगा तो जिएगा' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान विद्युत जामवाल ने कहा, 'जब मैं फिल्मों के एक्शन सीन की शूटिंग के लिए सुबह घर से निकलता हूं तो देखता हूं कि मेरी मां पूजा पर बैठी हैं। और, शाम तक जब तक शूटिंग से वापस घर नहीं आ जाता हूं तब तक पूजा पर ही बैठी रहती हैं। यहां एक मां का अपने बेटे के प्रति क्रैक है।'

Crakk Jeetegaa Toh Jiyegaa: Vidyut Jammwal Arjun Rampal Nora Fatehi Aditya film Trailer Launch
क्रैक ट्रेलर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म में अहम किरदार निभा रहे अभिनेता अर्जुन रामपाल ने कहा, 'अभी फिल्मों के चयन को लेकर जल्दबाजी नहीं करता हूं। मैंने देखा है जब भी जल्दबाजी में कोई फिल्म की है, मेरा नुकसान ही हुआ है। इस फिल्म का ऑफर मेरे और विद्युत के कॉमन फ्रेंड पराग सांघवी के माध्यम से आया था। पराग को स्क्रिप्ट की समझ बिल्कुल भी नहीं है। दोस्त है, इसलिए मना भी नहीं कर पा रहा था। लेकिन जब फिल्म के निर्देशक आदित्य दत्त ने कहानी सुनाई तो स्क्रिप्ट मुझे बहुत ही पावरफुल लगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Crakk Jeetegaa Toh Jiyegaa: Vidyut Jammwal Arjun Rampal Nora Fatehi Aditya film Trailer Launch
क्रैक ट्रेलर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अपने डांस मूव्स के जरिए सनसनी फैलाती आ रही नोरा फतेही पहली बार इस फिल्म में लीड भूमिका निभा रही हैं। नोरा फतेही ने कहा, 'जब इस फिल्म के लिए मुझसे संपर्क किया तो मैं ऊटी के रास्ते कहीं जा रही थी। मेरे मोबाइल फोन में नेटवर्क बिल्कुल नहीं था। जब निर्देशक आदित्य दत्त ने फोन किया तो बात नहीं हो पा रही थी। मेरी बेचैनी बढ़ने लगी कि पहली बार फिल्म में लीड भूमिका का ऑफर आ रहा है और बात नहीं हो पा रही है। लेकिन जैसे ही अपने गंतव्य स्थान पर पहुंची, हमारी जूम पर मीटिंग हुई। फिल्म की कहानी और मेरा किरदार बहुत ही जबरदस्त है।'

विज्ञापन
Crakk Jeetegaa Toh Jiyegaa: Vidyut Jammwal Arjun Rampal Nora Fatehi Aditya film Trailer Launch
क्रैक ट्रेलर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर क्रैक थीम पर आधारित एक गेम लॉन्च भी किया। विद्युत जामवाल ने कहा, “क्रैक के साथ मेरा विजन भारतीय सिनेमा में सबसे बड़ी स्पोर्ट्स एक्शन थ्रिलर पेश करना था। मैं उस  टीम का आभारी हूं, जिसने इस सपने को हकीकत में बदल दिया। हमने जो रोमांच से भरपूर विजुअल्स तैयार किए हैं, उसका उद्देश्य दर्शकों को मोहित करना है, जिससे वे उत्सुकता से इस फिल्म का और अधिक मजा ले सकें।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed