अभिनेत्री मोना सिंह आज बॉलीवुड में नाम कमा चुकी हैं। अभिनय करियर की शुरुआत अभिनेत्री ने छोटे पर्दे से की। टीवी शो 'जस्सी जैसी कोई नहीं' में जस्सी का किरदार निभाकर मोना सिंह घर-घर में मशहूर हो गई थीं। इतना ही नहीं, इस शो के लिए अपनी पहली सैलरी पाकर मोना सिंह हैरान रह गई थीं। हाल ही में उन्होंने इस बारे में खुलासा किया है।
Mona Singh: 'जस्सी जैसी कोई नहीं' में अपना वेतन सुन हैरान रह गई थीं मोना सिंह, बोलीं- मैं बुरी तरह रो रही थी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोना सिंह ने बताया कि उन्हें पहला पे चेक इस शो से मिला था। चैनल ने जब उन्हें सैलरी के बारे में जानकारी दी तो वे हैरान रह गई थीं। हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान मोना सिंह ने खुलासा किया कि मुंबई में करीब दो साल तक कई ऑडिशन देने के बाद उन्हें जस्सी जैसी कोई नहीं शो मिला था। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि उन्हें प्रोडक्शन हाउस ने नहीं, बल्कि सोनी टीवी ने काम पर रखा था। लोग उनके ऑडिशन टेप से हैरान रह गए थे।
मोना ने आगे कहा कि जब उन्हें सैलरी के बारे में बताया गया तो उन्हें अपने कानों पर यकीन नहीं हुआ। मोना ने कहा, 'यह काफी शॉकिंग था, क्योंकि उन्होंने मुझे प्रति दिन भुगतान पर नहीं लिया था। मुझे पैकेज के आधार पर काम दिया गया था। मुझे 1.5 लाख रुपये प्रति महीने वेतन ऑफर किया गया था। यह सुनकर मैंने कहा-'क्या!'।
South Stars: साउथ की अभिनेत्रियों ने आइटम नंबर्स से मचाया गदर, लिस्ट में सामंथा रुथ प्रभु तक का नाम शामिल
अभिनेत्री ने आगे बताया कि सैलरी सुनने के बाद उन्होंने सीधे अपने माता-पिता को अपने वेतन के बारे में बताया। यह खबर बताने के लिए वे सीधे एसटीडी बूथ पर गईं। मोना सिंह ने कहा, 'मेरे फोन की बैटरी खत्म हो गई थी। मैं सीधे एसटीडी बूथ गई। अपनी मम्मी-पापा को फोन करने के बाद मैं बुरी तरह रो रही थी। मैंने मां से कहा, 'अंदाजा लगाओ क्या हुआ है? मेरे को डेढ़ लाख रुपये मिल रहे हैं। मेरी मम्मी ने कहा, 'क्या!' मैंने उनसे कहा, 'जाओ और शॉपिंग करो। जो कुछ भी आप चाहते हो। मां ने कहा, 'क्या! छोटू इतना कमाएगी '
Kareena Kapoor: अभिनय की दुनिया से दूर रहना चाहते हैं करीना-सैफ के बेटे तैमूर? इस चीज में है दिलचस्पी
मोना सिंह ने आगे बताया कि एक महीने बाद उन्हें शानदार अप्रेजल मिला। एक्ट्रेस ने कहा, 'शो रिलीज हो चुका था और सबकुछ अच्छा चल रहा था। एक दिन मुझे एक कॉल आया कि मेरे चैनल हेड मिलना चाहते हैं। मुझे लगा मुझे बाहर कर दिया जाएगा शो से। कभी-कभी आपको अपनी ही कीमत नहीं पता होती। लेकिन, जब मिली तो उन्होंने कहा, 'हमें लगता है कि हम आपको पर्याप्त पे नहीं कर रहे हैं। हम आपके दो लाख और बढ़ा रहे हैं। इस तरह मेरी सैलरी साढ़े तीन लाख रुपये हो गई'।
Salaar: अब हिंदी में दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार प्रभास की 'सलार', इस दिन डिज्नी+हॉटस्टार पर होगा स्ट्रीम