फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TBMAUJ Public Review: 'हकीकत से बहुत दूर है, अच्छी नहीं लगी पिक्चर', शाहिद-कृति की फिल्म देखकर बोले दर्शक

Fri, 09 Feb 2024 01:15 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 09 Feb 2024 01:15 PM IST
सार

विज्ञापन
Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya: Shahid Kapoor Kriti Sanon Dharmendra Movie 1ST DAY 1ST SHOW Public Review
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' आज रिलीज हो गई है। इस फिल्म को देखने पहुंचे दर्शकों ने अब इस पर प्रतिक्रिया दी है और ये प्रतिक्रिया बहुत जबर्दस्त नहीं है। शाहिद और कृति की जोड़ी तो दर्शकों को पसंद आई है, लेकिन फिल्म की कहानी दिल नहीं छू पाई है। इस फिल्म को देखने के बाद दर्शक उलझ से गए हैं। कुछ इसे हकीकत से बहुत दूर बता रहे हैं तो कुछ अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। हालांकि, इस बीच दर्शकों का एक वर्ग ऐसा भी है, जो इस फिल्म को कम से कम एक बार देखने की सलाह दे रहा है। 

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya: Shahid Kapoor Kriti Sanon Dharmendra Movie 1ST DAY 1ST SHOW Public Review
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म देखकर लौटे दर्शकों से जब फिल्म को लेकर सवाल किया गया, जवाब मिला, 'बहुत ज्यादा अच्छी नहीं लगी। रियलिस्टिक नहीं है। स्टोरी भी अच्छी नहीं है।' वहीं युवाओं की प्रतिक्रिया फिल्म पर अच्छी आ रही है। एक यूजर ने कहा, 'शाहिद और कृति की जोड़ी बहुत अच्छी लगी है।'

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya: Shahid Kapoor Kriti Sanon Dharmendra Movie 1ST DAY 1ST SHOW Public Review
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

यह फिल्म रोबोट और इंसान की कहानी पर आधारित है। इसमें कृति ने रोबोट की भूमिका अदा की है। जब एक दर्शक से फिल्म को लेकर सवाल किया गया तो जवाब मिला, 'अच्छी फिल्म है। एंटरटेनिंग है। फिल्म देखकर मजा आएगा। कृति की एक्टिंग अच्छी है। ये फिल्म ही कृति सेनन की है।'
Hansal Mehta: 'हमने सत्ता में बदमाशों को चुना है', अभिषेक घोसालकर की हत्या पर हंसल मेहता ने दी प्रतिक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya: Shahid Kapoor Kriti Sanon Dharmendra Movie 1ST DAY 1ST SHOW Public Review
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म के म्यूजिक पर प्रतिक्रिया देते हुए दर्शकों ने कहा, 'गाने अच्छे हैं। बहुत दिनों बाद इतनी एंटरटेनिंग फिल्म आई है। यह एक अलग तरह की फिल्म है। एक रोबोट की लव स्टोरी जिस तरह क्रिएट की गई है, वो लाजवाब है'।
Lal Salaam: 'लाल सलाम' को मिला धनुष का समर्थन, अभिनेता ने रजनीकांत और ऐश्वर्या की फिल्म के लिए जताया उत्साह

विज्ञापन
Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya: Shahid Kapoor Kriti Sanon Dharmendra Movie 1ST DAY 1ST SHOW Public Review
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एक दर्शक ने कहा, 'यह फिल्म आकर देखनी चाहिए। यह एक नए कॉन्सेप्ट पर बनी फिल्म है। इसमें लव स्टोरी दिखाई गई है कि अगर रोबोट से प्यार हो जाए तो क्या फायदे और नुकसान हो सकते हैं। फिल्म का संदेश है कि कोई परफेक्ट नहीं होता है, यह काफी अच्छा है'।
South Stars: साउथ की अभिनेत्रियों ने आइटम नंबर्स से मचाया गदर, लिस्ट में सामंथा रुथ प्रभु तक का नाम शामिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed