साउथ सुपरस्टार रजनीकांत, विष्णु विशाल और विक्रांत की बहुप्रतीक्षित स्पोर्ट्स ड्रामा 'लाल सलाम' आखिरकार आज, नौ फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ऐश्वर्या रजनीकांत के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके पिता रजनीकांत ने विस्तारित कैमियो भूमिका निभाई है। फिल्म के रिलीज के दिन चेन्नई में एक और जहां सिनेमाघर दुल्हन की तरह सज चुका है, वहीं फिल्म के लिए तमाम दिग्गज सितारे ऐश्वर्या, रजनीकांत और फिल्म के कलाकारों को बधाई दे रहे हैं। वहीं अब ऐश्वर्या के पूर्व पति और साउथ सुपरस्टार धनुष ने भी फिल्म के लिए उत्साह जाहिर किया है।
Lal Salaam: 'लाल सलाम' को मिला धनुष का समर्थन, अभिनेता ने रजनीकांत और ऐश्वर्या की फिल्म के लिए जताया उत्साह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज शुक्रवार नौ फरवरी को सिनेमाघरों में 'लाल सलाम' रिलीज हुई। रिलीज के साथ ही दर्शकों का खास उत्साह सिनेमाघरों के बाहर नजर आ रहा है। वहीं अभिनेता धनुष ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट साझा करते हुए फिल्म की सराहना की। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा, 'आज से लाल सलाम।' इससे पहले पांच फरवरी को धनुष ने 'लाल सलाम' का ट्रेलर साझा किया था और लिखा था, 'टीम को शुभकामनाएं। भगवान आशीर्वाद दें।'
Lal Salaam From today !
Hansal Mehta: 'हमने सत्ता में बदमाशों को चुना है', अभिषेक घोसालकर की हत्या पर हंसल मेहता ने दी प्रतिक्रिया
वहीं रजनीकांत के उत्साही प्रशंसकों ने चेन्नई के रोहिणी सिल्वर स्क्रीन में फिल्म की रिलीज का जश्न मनाया। 'लाल सलाम' की रिलीज का जश्न मनाते प्रशंसकों के कई वीडियो अब सामने आए हैं। सामने आए क्लिप में प्रशंसक सुपरस्टार रजनीकांत के बड़े कट-आउट पोस्टर की पूजा करते नजर आ रहे हैं। उन्हें थिएटर के बाहर खाने के पैकेट बांटते हुए भी देखा जा सकता है।
Gaurav Verrma Red Chillies: शाहरुख खान ने अपनी कंपनी के सीओओ को दिखाया बाहर का रास्ता, रेड चिलीज का बड़ा फैसला
रोहिणी थिएटर के बाहर फूलों से सजा रजनीकांत का एक विशाल पोस्टर लगाया गया था। समर्पित प्रशंसक फिल्म की रिलीज से पहले रजनीकांत के लिए प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं। फैंस भी भरपूर जोश और उत्साह है। कई लोग हाथों में दीप जलाकर रजनीकांत के बड़े से पोस्टर की पूजा करते हुए भी नजर आए।
Mark Ruffalo: हाॅलीवुड वाॅक ऑफ फेम पर मार्क रफेलो को मिला ‘स्टार’, अपने परिवार को दिया श्रेय
वहीं बात करें फिल्म की तो 'लाल सलाम' एक स्पोर्ट्स ड्रामा है, जिसमें अभिनेता रजनीकांत एक विस्तारित कैमियो करते नजर आ रहे हैं। फिल्म में विष्णु विशाल और विक्रांत मुख्य भूमिका में हैं। 'लाल सलाम' निर्देशक ऐश्वर्या रजनीकांत द्वारा निर्देशित और लाइका प्रोडक्शंस के सुबास्करन अल्लिराजाह द्वारा निर्मित है। फिल्म के कलाकारों में सेंथिल, जीविता, थम्बी रमैया, विष्णु विशाल, विक्रांत, अनंतिका सानिलकुमार, विवेक प्रसन्ना और थंगदुरई शामिल हैं। फिल्म में क्रिकेट के दिग्गज कपिल देव भी कैमियो रोल में नजर आएंगे।
Bade Miyan Chote Miyan: अक्षय-टाइगर हिंदी सिनेमा में ला रहे हैं बड़ा बदलाव, कलाकारों को दे रहे हैं चुनौती