फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hansal Mehta: 'हमने सत्ता में बदमाशों को चुना है', अभिषेक घोसालकर की हत्या पर हंसल मेहता ने दी प्रतिक्रिया

Fri, 09 Feb 2024 12:48 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 09 Feb 2024 12:48 PM IST
विज्ञापन
Hansal Mehta Slams Maharashtra Govt After Uddhav Sena Leader abhishek ghosalkar Shot Dead In Mumbai
हंसल मेहता,अभिषेक घोसालकर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने मुंबई के राजनेता अभिषेक घोसालकर की उनके फेसबुक लाइव सत्र के दौरान गोली मारकर हत्या करने की भयावह घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। घोसालकर उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना यूबीटी गुट के सदस्य थे। हंसल ने महाराष्ट्र सरकार की आलोचना की और कहा कि यह अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है।

Hansal Mehta Slams Maharashtra Govt After Uddhav Sena Leader abhishek ghosalkar Shot Dead In Mumbai
हंसल मेहता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हंसल मेहता सोशल मीडिया पर अपने शब्दों को बिना छेड़े अपनी राय व्यक्त करने के लिए जाने जाते हैं। निर्देशक ने कहा कि लोग केवल अपने कार्यों की कीमत चुका रहे हैं क्योंकि उन्होंने खुद अपराधियों और गैंगस्टरो को चुना और चुनाव में जीता कर उन्हें उन्हें शक्ति दी है।

Hansal Mehta Slams Maharashtra Govt After Uddhav Sena Leader abhishek ghosalkar Shot Dead In Mumbai
हंसल मेहता - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

उन्होंने ट्वीट किया, "हमने सत्ता में चुनकर बदमाशों, अपराधियों, गैंगस्टरों, जबरन वसूली करने वालों, दंगाइयों और गिरोहबाजों को वैध कर दिया है। हमने जो बोया है, हम वही काट रहे हैं। जब से मुझे याद है मैंने देखा है कि महाराष्ट्र की राजनीति उच्चतम से निम्नतम स्तर पर आ गई है और अपनी संस्कृति को पूरी तरह से खोती जा रही है।" .

विज्ञापन
विज्ञापन
Hansal Mehta Slams Maharashtra Govt After Uddhav Sena Leader abhishek ghosalkar Shot Dead In Mumbai
हंसल मेहता - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में गुरुवार को शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता अभिषेक घोसालकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चौंकाने वाली बात यह है कि स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता मौरिस नोरोन्हा ने फेसबुक लाइव के दौरान यह सनसनीखेज कदम उठाया। इसके बाद नोरोन्हा ने खुद को भी गोली मारकर अपनी जान दे दी है।

विज्ञापन
Hansal Mehta Slams Maharashtra Govt After Uddhav Sena Leader abhishek ghosalkar Shot Dead In Mumbai
हंसल मेहता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

हंसल मेहता की आगामी 'गांधी' सीरीज के बारे में बात करें तो यह बहुप्रतीक्षित बायोपिक महात्मा गांधी के जीवन और समय को दर्शाने वाली है। इस सीरीज की शूटिंग भारत के अलावा विदेशी में भी की जाएगी। हंसल मेहता के निर्देशन में बनने जा रही इस सीरीज में प्रतीक गांधी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। गांधी सीरीज के का निर्माण अप्लॉज एंटरटेनमेंट द्वारा अप्लॉज प्रोडक्शंस के सहयोग से किया जा रहा है।

Bhakshak Review: थैंक यू फॉर एक्टिंग!, एकता कपूर, देखो, शाहरुख की सोहबत में भूमि पेडनेकर क्या कर सकती हैं...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed