फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kareena Kapoor: वंतारा पहल के लिए करीना ने की अनंत अंबानी की प्रशंसा, रिलायंस फाउंडेशन के कदम को बताया सराहनीय

Tue, 27 Feb 2024 08:30 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Tue, 27 Feb 2024 08:30 AM IST
सार

इस पहल के तहत इलाज किए गए एक हाथी के बारे में बात करते हुए करीना ने कहा कि पहल में शामिल डॉक्टरों ने टार्जन नाम के एक हाथी की सफलतापूर्वक मोतियाबिंद की सर्जरी की और उसकी दृष्टि बहाल करने में मदद की। 

विज्ञापन
Crew Fame Kareena Kapoor Khan Praises Anant Ambani For The Vantara initiative in Jamnagar Gujarat See Post
करीना कपूर और अनंत अंबानी - फोटो : इंस्टाग्राम

गुजरात के जामनगर में रिलायंस फाउंडेशन ने 'वंतारा' नामक एक व्यापक पशु बचाव, देखभाल, संरक्षण और पुनर्वास कार्यक्रम की घोषणा की है। वंतारा कार्यक्रम के बारे में अनंत अंबानी ने खुलकर बात की है। इसे लेकर करीना कपूर खान ने उनकी प्रशंसा की है। रिलायंस फाउंडेशन के इस कदम की सराहना करते हुए करीना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। साथ ही एक हाथी के बारे में भी बात की जिसे इस पहल के तहत बचाया गया था।

Crew Fame Kareena Kapoor Khan Praises Anant Ambani For The Vantara initiative in Jamnagar Gujarat See Post
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम

करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर हाथी की तस्वीरें साझा कर एक नोट लिखा है। बेबो ने अपने पोस्ट में लिखा, 'वंतारा ने पशु कल्याण के लिए कदम उठाकर 200 से अधिक हाथियों और हजारों अन्य जानवरों, सरीसृपों और पक्षियों को बचाया है।' इसके साथ ही उन्होंने इस कदम के लिए अनंत और टीम की ऐसी अद्भुत पहल के लिए उनकी प्रशंसा की है।  

'आर्टिकल 370' की शानदार कमाई जारी, जानें TBMAUJ-क्रैक का हाल

Crew Fame Kareena Kapoor Khan Praises Anant Ambani For The Vantara initiative in Jamnagar Gujarat See Post
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम

इस पहल के तहत इलाज किए गए एक हाथी के बारे में बात करते हुए करीना ने कहा कि पहल में शामिल डॉक्टरों ने टार्जन नाम के एक हाथी की सफलतापूर्वक मोतियाबिंद की सर्जरी की और उसकी दृष्टि बहाल करने में मदद की। उन्होंने लिखा, यह टार्जन है, 'एक युवा हाथी, जिसने हाल ही में सफल मोतियाबिंद सर्जरी के बाद के परिवर्तन का अनुभव किया। उसकी दृष्टि बहाल हो गई है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Crew Fame Kareena Kapoor Khan Praises Anant Ambani For The Vantara initiative in Jamnagar Gujarat See Post
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

करीना ने आगे लिखा, 'यह वंतारा में होने वाली कई अद्भुत कहानियों में से एक है, जो रिलायंस फाउंडेशन की एक पहल है, जो घरेलू और वैश्विक स्तर पर घायल और बीमार जानवरों को बचाती है। उनका इलाज करती है और उन्हें सही करती है।'

View this post on Instagram

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

विज्ञापन
Crew Fame Kareena Kapoor Khan Praises Anant Ambani For The Vantara initiative in Jamnagar Gujarat See Post
द क्रू - फोटो : सोशल मीडिया

करीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म 'द क्रू' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म का टीजर और पोस्टर रिलीज किए जा चुके हैं। करीना के साथ इस फिल्म में कृति सेनन और तब्बू भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। तीनों अभिनेत्रियों के एयर होस्टेस लुक को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। फैंस को 'द क्रू' की टीजर और पोस्टर देखने के बाद इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। ये फिल्म 29 मार्च को रिलीज होगी। 

'एक विलेन' के गीत 'तेरी गलियां..' से मशूहर हुए मनोज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed