{"_id":"5af82cf74f1c1bd7408b4e1e","slug":"cricketer-zaheer-khan-wife-and-actress-sagarika-ghatge-to-comeback-with-film-monsoon-football","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनुष्का की राह पर चलीं जहीर खान की पत्नी,क्रिकेटर पति ऐसे कर रहे हैं मदद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनुष्का की राह पर चलीं जहीर खान की पत्नी,क्रिकेटर पति ऐसे कर रहे हैं मदद
Sun, 13 May 2018 05:51 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 13 May 2018 05:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जहीर और सागरिका
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म 'चक दे इंडिया' फेम एक्ट्रेस सागरिका घाटगे जल्द एक और खेल आधारित फिल्म में नजर आएंगी। अनुष्का की तरह उन्होंने भी फैसला किया है कि वह शादी के बाद भी काम करती रहेंगी। जिस तरह विराट कोहली अनुष्का शर्मा का साथ दे रहे हैं और उनकी फिल्मों को सपोर्ट कर रहे हैं, ठीक उसी तरह जहीर खान भी पत्नी सागरिका को टिप्स दे रहे हैं।
2 of 5
Zaheer-Sagarika
- फोटो : Instagram
सागरिका घाटगे फिल्म 'मॉनसून फुटबॉल' का ऑफर एक्सेप्ट कर लिया है। फिल्म घरेलू महिलाओं जो मिलकर फुटबॉल टीम बनाती हैं। वैसे तो फिल्म की शूटिंग जुलाई में शुरू होगी। मगर एक्ट्रेस ने इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दी है।
3 of 5
जहीर-सागरिका
- फोटो : twitter
सागरिका ने बताया कि फिल्म फुटबॉल पर आधारित है तो उनके खिलाड़ी पति जहीर खान इस खेल को समझने में उनकी मदद कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि जहीर खान को फिल्म की स्क्रिप्ट भी पसंद आई है। फिल्म में सागरिका घाटगे का लुक भी सामने आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Sagarika Ghatge
- फोटो : Instagram
फिल्म 'मॉनसून फुटबॉल' के पहले लुक में सागरिका घाटगे साड़ी के साथ स्पोर्ट्स शूज पहने नजर आ रही हैं। पांव के नीचे फुटबॉल भी देखा जा सकता है। इस फिल्म के बारे में एक्ट्रेस ने कहा, 'मैंने बोर्डिंग स्कूल में रहकर पढ़ाई की है। वहां कई स्पोर्ट्स खेले, मगर फुटबॉल से थोड़ी दूरी बनी रही। अब एक खिलाड़ी होने के नाते इस फिल्म को लेकर उत्साहित हूं।'
विज्ञापन
5 of 5
Sagarika Ghatge
फिल्म 'मॉनसून फुटबॉल' दो भाषा हिन्दी और मराठी में बनेगी। फिल्म का निर्देशन मिलिंद उके करेंगे। उन्होंने कहा कि लीड रोल के लिए सागरिका ही पहली पसंद थीं। डायरेक्टर ने बताया कि शूटिंग से पहले एक्ट्रेस को फुटबॉल की ट्रेनिंग दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।