फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पॉपुलरिटी में किसी से कम नहीं 4 क्रिकेटर्स की सेलिब्रिटी पत्नियां, इन दिनों कर रहीं ये काम

Mon, 15 Jul 2019 02:29 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 15 Jul 2019 02:29 PM IST
विज्ञापन
cricketers and his wives what to do now days
zaheer, sagarika, virat, anushka - फोटो : social media

वर्ल्ड कप के दौरान पूरे देश में क्रिकेट का खुमार छाया रहा। क्रिकेटर्स के अलावा स्टेडियम में उनकी पत्नियां भी कैमरे में कैद हुईं। इनमें से कुछ क्रिकेटर्स की सेलिब्रिटी पत्नियां जहां बड़े पर्दे पर अभी भी सक्रिय हैं तो कुछ ने शादी के बाद फिल्मों से किनारा कर लिया है। आगे की स्लाइड में देखिए ऐसे ही क्रिकेटर्स की सेलिब्रिटी पत्नियों के बारे में।

cricketers and his wives what to do now days
Virat Kohli, Anushka Sharma - फोटो : instagram

भारतीय क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप से सेमीफाइन में ही विदाई हो जाने के बाद टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा फिर से काम पर लग गई हैं। अविनाश तिवारी और तृप्ति डिमरी स्टारर उनके प्रोडक्शन हाउस की पहली वेब सीरीज बुलबुल पर तेजी से काम चल रहा है। इस शो के लॉन्च होने से पहले ही अनुष्का ने नेटफ्लिक्स के साथ एक और वेब सीरीज साइन कर ली है। अनुष्का ने फिलहाल किसी फिल्म के लिए हां नहीं कही है।

cricketers and his wives what to do now days
zaheer khan and sagrika - फोटो : zaheer khan and sagrika

जहीर खान की पत्नी सागरिका घाटगे जल्द ही ऑल्ट बालाजी की वेबसीरीज बॉस- बाप ऑफ स्पेशल सर्विस में नजर आएंगी। शो में सागरिका के साथ करण सिंह ग्रोवर की मुख्य भूमिका है। 12 जुलाई को इसका ट्रेलर रिलीज किया गया जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। 2 अगस्त को इसका प्रीमियर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
cricketers and his wives what to do now days
yuvraj singh and hazel keech - फोटो : social media

फिल्म बॉडीगार्ड में काम कर चुकीं युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच ने शादी के बाद फिल्मों से दूरी बना ली। हालांकि सोशल मीडिया पर हेजल बेहद एक्टिव रहती हैं। हेजल और युवराज की शादी 30 नवंबर 2016 को चंडीगढ़ में सिख रीति-रिवाजों से हुई थी। इसके बाद दोनों ने एक शानदार रिसेप्शन दिया था।

विज्ञापन
cricketers and his wives what to do now days
harbhajan singh and geeta basra - फोटो : social media

हरभजन सिंह और गीता बसरा ने 2015 में शादी रचाई थी। गीता साइकोलॉजिस्ट बनना चाहती थीं, पर फिल्मों में आ गईं। शादी के बाद भी गीता फिल्म इंड्स्ट्री में सक्रिय रहीं और अभी तक द ट्रेन, जिला गाजियाबाद और सेकेंड हैंड बैट्समैन जैसी फिल्में कर चुकी हैं। सेकेंड हैंड बैट्समैन फिल्म में उनके पति हरभजन सिंह ने तो कैमियो का रोल भी किया था। गीता सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं। वह आए दिन अपनी बेटी के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed