जम्मू-कश्मीर के बारामूला में पाकिस्तान की ओर से सीआरपीएफ के जवानों पर हमला हुआ है। इस हमले में एक नागरिक की मौत और एक जवान शहीद हो गया, लेकिन सीआरपीएफ के जवानों ने तीन साल के एक बच्चे को बचा लिया। यह बच्चा अपने नाना के शव पर बैठा हुआ हर चीज से अनजान नजर आ रहा था। सोशल मीडिया पर इस बच्चे की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर को भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है जो बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मर्जा को पसंद नहीं आया और वह भड़क गईं।
बारामूला हमले की तस्वीर साझा कर भाजपा नेता ने लिखी ये बात, दीया मिर्जा ने गुस्से में पूछा ऐसा सवाल
संबित पात्रा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपने नाना के शव के पर बैठे बच्चे की तस्वीर को साझा किया। इस तस्वीर के साथ उन्होंने अपने ट्विट में लिखा, 'पुलित्जर प्रेमी'। संबित पात्रा के इस ट्वीट पर बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा ने गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा, 'क्या आपमें किसी भी तरह की सहानुभूति नहीं बची है?' इसके बाद संबित पात्रा और दीया मिर्जा के बीच बहस शुरू हो गई।
Do you not have an iota of empathy left in you?? https://t.co/PJYT4uZZbj
दीया मिर्जा के ट्वीट के जवाब में संबित पात्रा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैडम आपको इस समय एक प्लेकार्ड पकड़ना चाहिए जिसमें लिखा होगा, 'मैं पाक द्वारा समर्थित कश्मीर में जिहाद पर शर्मिंदा हूं।' लेकिन आप सभी सेलेक्टिव हैं और आप ऐसा नहीं करेंगी।' वहीं दीया मिर्जा ने इस ट्वीट पर कहा कि 'आपने मेरे सवाल का जवाब नहीं दिया है।'
You haven’t answered my question. https://t.co/UGYfTlYBu4
इसके बाद दीया मिर्जा के सवाल का जवाब देते हुए संबित पात्रा ने अगले ट्वीट में लिखा, 'हां मैडम मेरे पास सहानुभूति है। मेरी सेनाओं के प्रति, हर भारतीय नागरिक के लिए। आपके विपरीत, जिसकी सहानुभूति चयनात्मक हो। याद रखें मैं कोई चयनात्मक प्लेकार्ड पकड़ने वाला इंसान नहीं हूं। हालांकि, मैं आपका प्रशंसक हूं और आज आपको पाक समर्थित जिहाद की आलोचना करने वाले प्लेकार्ड को पकड़ा देखना पसंद करुंगा।'
Empathy is not selective. We either have it or we don’t. No child should ever have to endure the pain and horror this child has. Stop the politics and you have my support. With or without a placard. https://t.co/detSyHVWrL
इसके अलावा ट्वीटर पर संबित पात्रा और दीया मिर्जा की और भी बहस देखने को मिली। राजनेता और अभिनेत्री के इन ट्वीट पर इनके समर्थक अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इतना ही नहीं संबित पात्रा के ट्वीट पर अन्य फिल्मी सितारों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पढ़ें: बाइस्कोप: एक्शन एंटरटेनर के दौर में सचिन बोले, गीत गाता चल और इस वजह से उनके साथ आ गए लाखों दीवाने
