फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड की पहली आइटम गर्ल थीं एक एंग्लो इंडियन, एक डांस नंबर के लेती थीं इतने रुपये

Thu, 07 May 2020 07:48 AM IST
प्रतीक्षा राणावत प्रतीक्षा सिंह राणावत
प्रतीक्षा सिंह राणावत Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 07 May 2020 07:48 AM IST
विज्ञापन
Cuckoo Moray Was The First Item Dancer of Bollywood Know How Item Girls Changed Over Decades Helen To Deepika Padukone
इतिहास का पर्दा- कुक्कू मोरे - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला

बॉलीवुड में आइटम डांस नंबर्स का चलन है, ये तो सभी जानते हैं। इसके लिए एक से बढ़कर एक बॉलीवुड अभिनेत्री आगे रहती हैं और एक फिल्म में केवल एक डांस नंबर करने के लिए मोटी रकम वसूलती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये चलन अभी से नहीं बल्कि हिंदी फिल्मों के शुरुआती दिनों से ही चला आ रहा है। पहले के जमाने में भी फिल्मों में आइटम डांस हुआ करते थे। लेकिन अब आइटम डांस और बीते जमाने के आइटम डांस में बहुत फर्क था। तो चलिए आपको भी वाकिफ कराते हैं दोनों जमानों के बीच के इस फर्क से...

Cuckoo Moray Was The First Item Dancer of Bollywood Know How Item Girls Changed Over Decades Helen To Deepika Padukone
बॉलीवुड - फोटो : Social Media

फिल्म इंडस्ट्री ने शुरुआत से लेकर अब तक बहुत तरक्की की है। साइलेंट पिक्चर से ऑडियो सहित वीडियो फिल्म और ब्लैक एंड व्हाइट से रंगीन सिनेमा तक। यानी आसान शब्दों में सोच के साथ ही तकनीकी तौर पर भी भारतीय सिनेमा ने खूब तरक्की कर ली है। इसके अलावा बात अगर कलाकारों की करें तो उनमें भी वक्त के साथ बदलाव आया है। पहले जहां एक डांसर, एक अभिनेत्री और एक अभिनेता हुआ करते थे वहीं अब जमाना वर्सटाइल एक्टर्स का आ गया है। जो हर काम खुद ही कर लेता है।

Cuckoo Moray Was The First Item Dancer of Bollywood Know How Item Girls Changed Over Decades Helen To Deepika Padukone
कुक्कू मोरे - फोटो : Social Media

इसी तरह से पहले की फिल्मों में डांसर्स हुआ करती थीं जिन्हें आइटम गर्ल्स कहा जाता था। ऐसे में सबसे पहले आपको बताते हैं फिल्म इंडस्ट्री की पहली आइटम गर्ल के बारे में। फिल्म इंडस्ट्री में पहली आइटम गर्ल के रूप में उभरी डांसर कुक्कू मोरे थीं। कुक्कू मोरे 40-50 के दशक की फिल्मों पर राज किया करती थीं। उस जमाने में ऐसी कोई फिल्म नहीं हुआ करती थी जिसमें कुक्कू का डांस नंबर ना रखा गया हो। कुक्कू मोरे एंग्लो इंडियन परिवार से ताल्लुक रखती थीं। 1928 में पैदा हुईं कुक्कू अपने समय की बेहतरीन डांसर थीं। उनका सपना भी था फिल्म इंडस्ट्री की टॉप मोस्ट डांसर बनने का। कुक्कू ने अपना वो सपना पूरा भी किया। हालांकि इस सपने को पूरा करने के बाद भी उनके जीवन के अंतिम दिन काफी दर्दनाक बीते।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cuckoo Moray Was The First Item Dancer of Bollywood Know How Item Girls Changed Over Decades Helen To Deepika Padukone
कुक्कू मोरे - फोटो : Social Media

आज के समय में जहां बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियां भी फिल्मों में आइटम नंबर करती हैं। तो वहीं इसी के साथ अच्छी खासी मोटी रकम भी वसूल करती हैं। हालांकि इस मामले में वो दौर भी कम नहीं था। बात यदि यहां हम कुक्कू की करें तो वो एक फिल्म में एक डांस के 6000 रुपये लिया करती थीं। जो आज के समय के करोड़ों रुपये के बराबर कहा जा सकता है। उस दौर में फिल्मों में डांस नंबर्स के लिए अलग से डांसर्स को चुना जाता था। जिनमें से एक कुक्कू भी थीं। कुक्कू अपने जमाने की बेहतरीन डांसर होने के साथ साथ पारखी नजर भी रखती थीं।

विज्ञापन
Cuckoo Moray Was The First Item Dancer of Bollywood Know How Item Girls Changed Over Decades Helen To Deepika Padukone
कुक्कू मोरे, हेलन - फोटो : Social Media

वो ऐसे! कि फिल्म इंडस्ट्री को हेलन जैसी डांसर देने वाली कुक्कू ही हैं। दरअसल कुक्कू, हेलन के परिवार की बेहद करीबी थीं। इसी के साथ वो हेलन को काफी पसंद भी करती थीं क्योंकि हेलन भी कुक्कू की तरह ही बेहतरीन डांसर थीं। तब हेलन से कुक्कू ने ही कहा था कि वो भी बॉलीवुड में डांसर के तौर पर अपनी शुरुआत करें। वो बेहतरीन कर सकती हैं और ऐसा हुआ भी। हेलन भी बाद में इंडस्ट्री की बेहतरीन डांसर बनीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed