फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshay Kumar: ‘खिलाड़ी’ कुमार ने माना उनकी वजह से फ्लॉप हुईं फिल्में, ट्रेलर लॉन्च पर खुद ही बन गए 'कठपुतली'

Sat, 20 Aug 2022 09:38 PM IST
कविता गोसाईंवाल अमर उजाला, मुंबई
अमर उजाला, मुंबई Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 20 Aug 2022 09:38 PM IST
विज्ञापन
Cuttputlli trailer launch akshay kumar admit that films flopped because of him raksha bandhan and other movies
कठपुतली का ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अक्षय कुमार जैसा जिगर भी शायद ही किसी दूसरे फिल्मी हीरो का हिंदी सिनेमा में हो। सिनेमाघरों में उनकी पिछली रिलीज फिल्म ‘रक्षाबंधन’ हफ्ते भर में फ्लॉप हो चुकी है और पिछली फिल्म फ्लॉप होने के ठीक नौ दिन बाद वह पूरी शान से अपनी अगली फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करने पहुंच गए। ओटीटी पर उनका इतिहास ठीक नहीं रहा है। सीधे ओटीटी पर रिलीज हुई उनकी दो फिल्में ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ और ‘अतरंगी रे’ में भी लोगों ने खास दिलचस्पी नहीं दिखाई और अब उनके इन दिनों के फेवरिट फिल्म निर्माता वाशू भगनानी की अगली फिल्म ‘कठपुतली’ सीधे ओटीटी पर आ रही है। यह वही फिल्म है जिसे ‘मिशन सिंड्रेला’ के नाम से किसी भी वितरक ने हाथ नहीं लगाया।

Cuttputlli trailer launch akshay kumar admit that films flopped because of him raksha bandhan and other movies
कठपुतली - फोटो : Instagram

फ्लॉप के लिए खुद को जिम्मेदार माना
फिल्म ‘कठपुतली’ के ट्रेलर लॉन्च पर अक्षय कुमार को देख कहीं से लगा नहीं कि अपनी पिछली फिल्म ‘रक्षाबंधन’ न चलने का उन्हें कोई दुख भी है। इसके निर्देशक आनंद एल राय का आगे क्या होगा, वही जानें क्योंकि फिल्म की रिलीज से पहले ही अक्षय कह चुके हैं कि ‘रक्षाबंधन’ चलेगी तो ही वह आनंद के साथ अगली फिल्म करेंगे। इधर वह फिल्म ‘कठपुतली’ सजाकर ओटीटी पर चले आए हैं। हालांकि उन्होंने माना और कहा, ‘अगर मेरी फिल्में सफल नहीं हो रही हैं तो उसके लिए सिर्फ और सिर्फ वह खुद जिम्मेदार हैं।’ पहली बार साइको थ्रिलर सीरीज में काम कर रहे अक्षय कुमार कहते हैं, ‘मेरी ‘खिलाड़ी’ सीरीज की फिल्में थ्रिलर थी लेकिन यह उससे काफी अलग है।’

Cuttputlli trailer launch akshay kumar admit that films flopped because of him raksha bandhan and other movies
कठपुतली का ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हमेशा कुछ नया करने की कोशिश की 
अक्षय कुमार को बॉलीवुड में सही पहचान ‘खिलाड़ी’ सीरीज की फिल्मों से ही मिली। अक्षय कुमार कहते हैं, 'मैंने हमेशा खुद को एक नए अंदाज में पेश करने और जिस तरह के किरदारों को मैं पहले निभा चुका हूं, उनमें भी कुछ नया कर दिखाने पर यकीन किया है। 'खिलाड़ी' कई मायनों में मेरे लिए खास फिल्म थी। एक ऐसी थ्रिलर फिल्म थी जिसने मेरी जिंदगी बदल दी और इससे मुझे फिल्मी दुनिया में पहचान मिली। इतने साल से मुझे भी थ्रिलर जॉनर की स्क्रिप्ट की तलाश थी। लेकिन ‘कठपुतली’ फिल्म 'खिलाड़ी' से बिल्कुल एक अलग जॉनर की साइको थ्रिलर फिल्म है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Cuttputlli trailer launch akshay kumar admit that films flopped because of him raksha bandhan and other movies
कठपुतली - फोटो : सोशल मीडिया

पहली बार साइको थ्रिलर
'कठपुतली' के बारे में बातचीत करते हुए अक्षय कुमार कहते हैं, 'बहुत से लोग इस जॉनर की फिल्में बना रहे है लेकिन साइको थ्रिलर पर आधारित फिल्म में मैंने पहले कभी नहीं काम किया। इस तरह के किरदार के लिए जरूरी नहीं कि आप फिजिकली कितने फिट है बल्कि जरूरी यह है कि आप दिमाग से कितने तेज हैं। साइको किलर को पकड़ने के लिए पावर की नहीं बल्कि माइंड गेम की जरूरत होती है। मैं चाहता हूं कि दुनिया भर में बड़े पैमाने पर दर्शक इस फिल्म को देखें इसलिए मैंने 'कठपुतली’ के लिए ओटीटी को चुना।'

विज्ञापन
Cuttputlli trailer launch akshay kumar admit that films flopped because of him raksha bandhan and other movies
कठपुतली का ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अब जाकर समझ आई गलती
अक्षय कुमार की जिस तरह से फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही हैं, उसे देखकर लगता नहीं कि ओटीटी भी उनके लिए सुरक्षित प्लेटफार्म रहेगा। अक्षय कुमार खुद भी मानते हैं, 'ओटीटी पर भी काम करना सुरक्षित नहीं है। वहां भी आपको वही करना पड़ेगा जो दर्शक चाहते हैं। दर्शक या तो पसंद करेंगे या तो नहीं पसंद करेंगे। ओटीटी पर भी जब फिल्म रिलीज होती है, तो वही दर्शक, वही समीक्षक उसे देखते हैं जो सिनेमाघरों में देखते हैं। हमारी पिछली कुछ फिल्में नहीं चलीं। यह हमारी गलती है। मुझे खुद में बदलाव लाना चाहिए। मुझे यह समझना चाहिए कि दर्शक मुझसे क्या चाहते है। मुझे खुद यह तय करना पड़ेगा कि मुझे कैसी फिल्म करनी है?'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed