{"_id":"5def794e8ebc3e879b77e727","slug":"dabang-3-actor-kiccha-sudeep-hates-hrithik-roshan-after-seeing-kaho-naa-pyaar-hai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानें क्यों ऋतिक से नफरत करते हैं सलमान की फिल्म के विलेन, 19 साल बाद किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जानें क्यों ऋतिक से नफरत करते हैं सलमान की फिल्म के विलेन, 19 साल बाद किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Tue, 10 Dec 2019 04:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ऋतिक रोशन, किच्चा सुदीप
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ इंडियन इंडस्ट्री के सुपरस्टार किच्चा सुदीप जल्दी ही रिलीज होने वाली फिल्म दबंग 3 में नजर आने वाले हैं। फिलहाल वो पूरी स्टारकास्ट के साथ फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इस दौरान वो अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कुछ राज भी खोल रहे हैं। सुदीप ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वो बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन से नफरत करते थे।
2 of 5
hritik
फिल्म दबंग 3 में सलमान के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले किच्चा सुदीप ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक राज खोला है। सुदीप ने बताया है कि वो बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन से नफरत करते थे। ऋतिक की पहली फिल्म के बाद ही उन्हें उनसे नफरत हो गई थी। इसकी वजह थी किच्चा सुदीप की पत्नी। उनकी पत्नी को ऋतिक बेहद पसंद हैं।
3 of 5
Sudeep Kiccha
- फोटो : social media
एक न्यूज वेबसाइट को इंटरव्यू देते हुए किच्चा सुदीप ने कहा, 'मुझे लगता है कि अगर मैं ऋतिक रोशन के साथ एक फिल्म करूंगा, तो जो पहला व्यक्ति सेट पर रिपोर्ट करेगा, वो मेरी पत्नी होगी। वो ऋतिक रोशन की बहुत बड़ी फैन है। मेरी पत्नी की वजह से मैंने कहो ना प्यार है, जो कि ऋतिक की पहली फिल्म थी उसे 10 से ज्यादा बार देखा है। मेरी पत्नी ने मुझे धमकी दी थी कि अगर मैं फिल्म देखने नहीं जाऊंगा, तो वो किसी और के साथ चली जाएगी और वो लड़की नहीं होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kiccha sudeep
- फोटो : social media
आगे किच्चा सुदीप कहते हैं, 'इस धमकी को सुनकर मैं गया, बैठा, फिल्म देखी और वापस आ गया। जब मैंने पहली बार फिल्म देखी, तो मुझे बहुत पसंद आई। मुझे ऋतिक बहुत पसंद आए। उनका डांस बहुत पसंद आया। फिल्म में जब भी ऋतिक डांस कर रहा होता तो मेरी बीवी मेरा हाथ पकड़ते हुए मुझे पिंच करती और मुझे लगता कि अरे मैं भी एक्टर हूं। कहो ना प्यार है मेरी जिंदगी में एक पेज बन गई। हमने फिल्म की सफलता में बहुत बड़ा योगदान दिया है।'
विज्ञापन
5 of 5
दबंग 3
- फोटो : Poster
बता दें कि दबंग सीरीज की तीसरी किश्त यानी फिल्म दबंग 3 सिनेमाघरों में 20 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में सलमान खान मुख्य किरदार में हैं। किच्चा सुदीप फिल्म में विलेन के रोल में हैं। इसके अलावा फिल्म में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा भी हैं। साथ ही इस फिल्म से अभिनेता महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर भी बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। फिल्म को प्रभुदेवा निर्देशित कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।