फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान ने 'दबंग 3' के को-स्टार का करवाया इलाज, अब बोला- 'वो बहुत महान हैं'

Thu, 08 Aug 2019 12:55 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 08 Aug 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन
dabangg 3 actor daddi pandey thanks to slaman khan fore bore the medical expenses
salman khan - फोटो : social media
सलमान खान अपने दोस्तों की मदद करने में कभी पीछे नहीं हटते हैं । जब भी किसी सेलेब्रिटी को उनकी जरूरत पड़ी, उन्होंने हर तरह से उसका साथ दिया। दो महीने पहले फिल्म 'दबंग' के एक जूनियर आर्टिस्ट दद्दी पांडे को हार्ट अटैक आया था। सलमान को जैसे ही ये बात पता चली, उन्होंने दद्दी का पूरा इलाज करवाया। अब दद्दी ने सलमान को धन्यवाद कहा है । 
dabangg 3 actor daddi pandey thanks to slaman khan fore bore the medical expenses
Salman Khan - फोटो : social media
स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, दद्दी को मुंबई में उनके घर पर हार्ट अटैक आया था । उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया । वो दो दिन तक आईसीयू में भर्ती रहे। सलमान ने उनके अस्पताल का पूरा खर्च उठाया । ठीक होने के बाद से अभी तक दद्दी की सलमान से मुलाकात नहीं हो पाई है।
dabangg 3 actor daddi pandey thanks to slaman khan fore bore the medical expenses
Dabangg 3 - फोटो : social media
फिल्म में दद्दी ने पुलिस कॉन्सटेबल का रोल निभाया था । डॉक्टर्स ने उन्हें बेड रेस्ट के लिए बोला है । दद्दी ने सलमान को धन्यवाद देते हुए कहा, 'वो बहुत दयालु हैं । जितना भी कहूं उनके लिए उतना ही कम है । वो बहुत महान हैं ।' बता दें कि 'दबंग 3' को प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहे हैं । 

View this post on Instagram

On the sets of Dabangg3...

A post shared by Dadhi Pandey (@pandeydadhi) on

विज्ञापन
विज्ञापन
dabangg 3 actor daddi pandey thanks to slaman khan fore bore the medical expenses
Dabangg 3 - फोटो : social media
फिल्म के बारे में अरबाज खान ने कहा था, 'मैं फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हूं । हमने सेट पर बहुत मजे किए हैं । लोगों ने मुझसे कहा है कि उन्हें फिल्म से काफी उम्मीद है । मुझे लगता है कि ये अच्छी बात है । फिल्म की 60 फीसदी शूटिंग पूरी हो चुकी है । सितंबर तक शूटिंग खत्म हो जाएगी ।'

View this post on Instagram

#dabangg

A post shared by Dadhi Pandey (@pandeydadhi) on

विज्ञापन
dabangg 3 actor daddi pandey thanks to slaman khan fore bore the medical expenses
dabangg
फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा रज्जो के रोल में दिखेंगी । साथ ही महेश मांजरेकर की बेटी साईं भी इस फिल्म से डेब्यू करने जा रही हैं । फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होगी । हाल ही में सलमान खान ने फिल्म को लेकर बड़ा फैसला किया । फिल्म के सेट पर फोन बैन कर दिए गए हैं । जिससे कोई भी सीन लीक ना हो ।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed