फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hema: 'मुझे कुत्ते की तरह बाहर फेंक दिया...,' दबंग 3 की एक्ट्रेस का सलमान के सुरक्षाकर्मियों पर बड़ा आरोप

Tue, 20 Jun 2023 05:51 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 20 Jun 2023 05:51 PM IST
सार

'दबंग 3' की एक्ट्रेस हेमा शर्मा ने सलमान खान के सुरक्षाकर्मियों पर बड़ा आरोप लगाया है। साथ ही सुपरस्टार से दोबारा कभी न मिलने की बात कही है। 
 

विज्ञापन
Dabangg 3 actress Hema Sharma shocking alligation on salman khan security claims she was Thrown Out Like A Dog
हेमा शर्मा-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

'दबंग 3' की एक्ट्रेस हेमा शर्मा ने सलमान खान के खिलाफ चौंकाने वाले दावे किए हैं। एक्ट्रेस ने भाईजान के सुरक्षाकर्मियों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। हेमा ने यह भी दावा किया है कि सेट पर उनके साथ मारपीट की गई, उन्हें अपमानित किया गया और कुत्ते की तरह बाहर निकाल दिया गया। एक्ट्रेस का यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, और लोगों का खासा ध्यान आकर्षित कर रहा है। 

Dabangg 3 actress Hema Sharma shocking alligation on salman khan security claims she was Thrown Out Like A Dog
हेमा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

वर्ष 2019 की घटनाओं को याद कर हेमा शर्मा भावुक हो गईं और अपने हालिया इंटरव्यू में साफ किया कि वह कभी भी सलमान खान से दोबारा नहीं मिलना चाहेंगी। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं वास्तव में दबंग 3 में काम करना चाहती थी और मैंने उस फिल्म में काम करने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार सब कुछ किया, क्योंकि मैं सलमान खान सर से मिलना चाहती थी।'

Dabangg 3 actress Hema Sharma shocking alligation on salman khan security claims she was Thrown Out Like A Dog
हेमा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

शूटिंग के लम्हों को याद कर हेमा ने आगे कहा, 'मेरा पहला सीन सलमान सर के साथ था। इसलिए, मैं इस अवसर के लिए बहुत खुश थी।' हालांकि, जिस सीन में हेमा दिखाई दी थीं वह सलमान के बिना शूट किया गया था, जिससे वह काफी निराश हो गई थीं। एक्ट्रेस ने जोड़ा, 'शूट खत्म होने के बाद मैं सिर्फ सलमान सर से एक बार मिलना चाहती थी।' हेमा ने यह भी बताया कि उन्होंने सलमान खान से मिलने का मौका पाने के लिए कई लोगों से बात की थी। 

Raghav Juyal: गुनीत मोंगा के साथ दो फिल्मों में काम करेंगे राघव जुयाल, खुशी जाहिर करते हुए एक्टर ने कही यह बात


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dabangg 3 actress Hema Sharma shocking alligation on salman khan security claims she was Thrown Out Like A Dog
हेमा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

हेमा शर्मा यहीं नहीं रुकीं और बड़ा दावा करते हुए कहा, 'मैंने सलमान सर से मिलने और उनके साथ एक तस्वीर क्लिक कराने के लिए 50 लोगों से बात की थी। इसके बाद मैंने पंडित जनार्दन से मुलाकात की और उनसे सलमान सर से मिलने की इच्छा जताई। उन्होंने मुझे आश्वासन दिया कि ऐसा होगा और हम सलमान सर से मिलने गए।'

Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना ने पूरी की 'एनिमल' की शूटिंग, सोशल मीडिया पर बांधे रणबीर की तारीफों के पुल

विज्ञापन
Dabangg 3 actress Hema Sharma shocking alligation on salman khan security claims she was Thrown Out Like A Dog
हेमा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, हेमा ने इंटरव्यू में बड़ा खुलासा कर हर किसी को चौंका दिया। एक्ट्रेस ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा, 'मैं आपको बता नहीं सकती कि वहां मेरे साथ कितना बुरा बर्ताव किया गया और मुझे कितना अपमानित किया गया। मुझे कुत्ते की तरह बाहर फेंक दिया गया क्योंकि मैं उनके साथ एक तस्वीर क्लिक करना चाहती थी। मुझे तकरीबन 100 लोगों के सामने अपमानित किया गया था, जिसमें कई लोग ऐसे भी थे जो मुझे व्यक्तिगत रूप से जानते थे। इस घटना के बाद मैं 10 दिन तक सो नहीं पाई थी। सलमान सर उस घटनास्थल पर मौजूद नहीं थे, लेकिन वह आसपास ही थे, अगर वह चाहते तो बीच-बचाव कर सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed