फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना ने पूरी की 'एनिमल' की शूटिंग, सोशल मीडिया पर बांधे रणबीर की तारीफों के पुल

Tue, 20 Jun 2023 04:55 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 20 Jun 2023 04:55 PM IST
विज्ञापन
Rashmika Mandanna Animal Shooting Completed Actress wrote Special note for Co-Star Ranbir Kapoor
रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया

रश्मिका मंदाना को नेशनल क्रश के नाम से भी जाना जाता है। अभिनेत्री खूबसूरती के साथ अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों पर राज करती हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ अपनी शुरुआत करने के बाद वह जल्द ही सुपरस्टार रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आने वाली हैं। फिल्म 'एनिमल' में रश्मिका अहम भूमिका में हैं। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है।


Pooja Hegde: पूजा हेगड़े फिल्म ‘गुंटूर कारम’ से हुईं बाहर? महेश बाबू संग इस अभिनेत्री को किया गया कास्ट

Rashmika Mandanna Animal Shooting Completed Actress wrote Special note for Co-Star Ranbir Kapoor
रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर अभिनेत्री ने बताया है कि उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है और अब वह हैदराबाद लौट चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई स्टोरी  में उन्होंने फिल्म के अभिनेता रणबीर कपूर की भी जमकर तारीफ की है। उन्होंने उन्हें दमदार अभिनेता और शानदार इंसान बताया है। इस इंस्टा स्टोरी में उन्होंने फिल्म के बारे में भी बात की। 
Kangana Ranaut: 'टीकू वेड्स शेरू' में अवनीत कौर को इस वजह से किया गया लॉन्च, कंगना रणौत ने बताई वजह

 

Rashmika Mandanna Animal Shooting Completed Actress wrote Special note for Co-Star Ranbir Kapoor
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री ने लिखा, ''यह फिल्म अचानक मेरे पास आई। मैं आश्चर्यजनक थी लेकिन वास्तव में मैं 'एनिमल' के लिए बेहद उत्साहित भी थी। निश्चित रूप से मैं पूरी टीम के साथ काम करना चाहती थी। मुझे लगता है कि मैंने फिल्म के लिए लगभग 50 दिनों तक शूटिंग की है।'' 
Bollywood: इन स्टार्स ने सरेआम शेयर किए अपने बेडरुम सीक्रेट्स, खुलकर बताए राज

विज्ञापन
विज्ञापन
Rashmika Mandanna Animal Shooting Completed Actress wrote Special note for Co-Star Ranbir Kapoor
रश्मिका मंदाना - फोटो : social media

उन्होंने आगे कहा, ''अब जब शूट खत्म हो गया है तो मुझे एक खालीपन सा महसूस होने लगा है। पूरी टीम बहुत प्यारी थी। सेट पर काम करने वाले लोग बहुत ही पेशेवर और दयालु थे। मैंने उनसे कई बार बताया था कि मैं उन सभी के साथ 1000 बार भी काम करने के लिए तैयार हूं।'' 
Kriti Sanon: आदिपुरुष विवाद में कृति सेनन की हुई एंट्री, वीडियो शेयर करने पर यूजर्स ने जमकर लगाई क्लास

विज्ञापन
Rashmika Mandanna Animal Shooting Completed Actress wrote Special note for Co-Star Ranbir Kapoor
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इससे पहले वह 'कबीर सिंह' और 'अर्जुन रेड्डी' जैसी सुपरहिट फिल्में बना चुके हैं। हाल ही में इस फिल्म का प्री-टीजर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed