बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत इन दिनों बतौर निर्माता अपनी आने वाली फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' के प्रचार में व्यस्त हैं। वह लगातार फिल्म की स्टारकास्ट नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर के साथ इसका प्रचार कर रही हैं। अब अभिनेत्री कंगना ने आगामी प्रोडक्शन 'टीकू वेड्स शेरू' में अवनीत कौर जैसे नए चेहरे को कास्ट करने के बारे में बात की है।
Kangana Ranaut: 'टीकू वेड्स शेरू' में अवनीत कौर को इस वजह से किया गया लॉन्च, कंगना रणौत ने बताई वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना ने कहा कि वह वास्तव में प्रतिभा और बाहरी लोगों को फिल्म उद्योग में लाने पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। जब कंगना से अवनीत कौर जैसी एक बाहरी और न्यूकमर को लॉन्च करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हां, मैं एक न्यूकमर को लॉन्च कर रही हूं, लेकिन एक निर्माता के रूप में मैं पूंजीवाद पर ध्यान केंद्रित नहीं कर रही हूं। मैं वास्तव में प्रतिभा और बाहरी लोगों को फिल्म उद्योग में लाने पर ध्यान केंद्रित कर रही हूं।
Shweta Mehta: मौत को मात देकर कैमरे के सामने लौटीं सुपरमॉडल, बोलीं, महिलाओं की फिटनेस को लेकर सोच बदलना जरूरी
कंगना ने कहा कि हां, मैं अवनीत कौर के साथ फिर से काम करना चाहती हूं, लेकिन मैंने कोई फिल्म कॉन्ट्रैक्ट नहीं किया है, जो कि किसी भी न्यूकमर के साथ आम बात है। कंगना ने कहा कि वह नहीं चाहती हैं कि वे झुकें और उनके पास आएं या उनकी जिंदगी को कोई कंट्रोल करें।
Bigg Boss OTT: 'बिग बॉस ओटीटी 2' में चार सदस्य हुए नॉमिनेट, जानिए इस हफ्ते कौन होगा घर से बेघर?
अवनीत को लॉन्च करने पर कंगना ने कहा, "उन्हें मेरा बहुत सारा प्यार और आशीर्वाद है और वह अपने सपनों का पालन करने के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र हैं। भविष्य में मैं जिन्हें भी लॉन्च करूंगी, कभी भी उनके जीवन और करियर को नियंत्रित करने की कोशिश नहीं करूंगी।"
Karan Johar: फिल्म निर्माता के रूप में करण ने बॉलीवुड में किए 25 साल पूरे, शाहरुख ने भावुक नोट लिखकर दी बधाई
बात करें 'टीकू वेड्स शेरू' की तो फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'टीकू वेड्स शेरू' 23 जून को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वहीं, बात करें कंगना रणौत की आने वाली फिल्मों के बारे में तो उनके पास 'इमरजेंसी' और 'तेजस' जैसी फिल्में हैं। साथ ही एक्ट्रेस 'चंद्रमुखी 2' से जुड़ने की खबरों को लेकर भी सुर्खियां बटोर रही हैं।
TV Celebs: इंटीमेट सीन्स देने में इन टीवी सेलेब्स को आई शर्म, पर्दे पर बोल्ड होने से किया इनकार