बॉलीवुड स्टार्स अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। इन सितारों के फैंस भी उनकी निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। ऐसे में ये बी-टाउन सेलेब्स किसी न किसी इंटरव्यू के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात करते नजर आते हैं। कई सितारे भले ही पर्दे पर लव मेकिंग सीन्स को सहजता से कर लेते हैं, लेकिन वो अपनी पर्सनल लव लाइफ को सीक्रेट रखना पसंद करते हैं, जबकि कई सेलेब्स कपल अपने बेडरूम सीक्रेट्स को खुल्लम-खुल्ला शेयर करने से ज़रा भी नहीं कतराते हैं। आइए जानते हैं इन स्टार्स के बारे में...
Bollywood: इन स्टार्स ने सरेआम शेयर किए अपने बेडरुम सीक्रेट्स, खुलकर बताए राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणबीर और आलिया की गिनती बी-टाउन के क्यूट कपल्स में होती हैं। दोनों अक्सर सबसे सामने अपने प्यार का इजहार करते नजर आते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान अपने बेडरूम सीक्रेट्स के बारे में बात करते हुए रणबीर ने एक बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने कहा कि रात में अचानक आलिया पूरे बेड पर घूमने लगती हैं। रणबीर ने कहा- 'इसका सिर कहीं होता है पैर कहीं और, मैं बस एक कोने में दुबका हुआ होता हूं।'
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आए दिन पति निक के साथ रोमांटिक अंदाज में स्पॉट होती रहती हैं। मगर क्या आप इनके बेडरूम सीक्रेट से वाकिफ हैं? नहीं न तो चलिए हम आपको बताते हैं एक्ट्रेस का बेडरूम सीक्रेट। दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि निक जब भी सुबह सोकर उठते हैं उन्हें सबसे पहले मेरा चेहरा देखना होता है।
एक्टर शाहिद कपूर ने साल 2015 में मीरा से शादी रचाई थी। दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर क्यूट तस्वीरें शेयर करते नजर आते हैं। नेहा धूपिया के चैट शो में अपने बेडरूम सीक्रेट पर बात करते हुए मीरा ने कहा था कि शाहिद एक कंट्रोल फ्रीक हैं। वह हमेशा मुझे बताते रहते है कि मुझे क्या करना है।
सोनम कपूर और आनंद आहूजा
सोनम कपूर ने साल 2018 में आनंद आहूजा संग शादी रचाई थी। फैंस को इनकी जोड़ी काफी पसंद आती है। अनिता अदजानिया के शो 'फिट ऑप विद स्टार्स' में सोनम कपूर मे अपने बेडरूम सीक्रेट के बारे में खुलकर बात की थी।