फिल्म आदिपुरुष डायलॉग और किरदारों को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। पहले दिन जबरदस्त कमाई करने के बाद अब फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही है। अपने डायलॉग और किरदारों को लेकर फिल्म विवादों में घिरी हुई है। हालांकि, डायलॉग पर मचे बवाल के बाद मेकर्स ने विवादित संवाद के बदलने का फैसला भी किया। लेकिन इसके बाद भी लोग जोर-शोर से फिल्म का विरोध कर रहे हैं। इस बीच फिल्म की लीड एक्ट्रेस कृति सेनन ने ऐसा कुछ कर दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स उनकी क्लास लगाने में लगे हैं।
Kriti Sanon: आदिपुरुष विवाद में कृति सेनन की हुई एंट्री, वीडियो शेयर करने पर यूजर्स ने जमकर लगाई क्लास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, फिल्म में सीता का किरदार निभाने वाली कृति सेनन ने सिनेमाघरों के कुछ वीडियो शेयर किए हैं। जिसके बाद उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा है। कृति सेनन ने इंस्टाग्राम पर सिनेमाघरों के कुछ ऐसे वीडियो शेयर किए थे। जिसमें लोग आदिपुरुष देखते वक्त तालियां बजा रहे हैं। कृति ने वीडियो ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'तालियों पर फोकस कर रही हूं, जय सिया राम।' कृति सेनन के इस पोस्ट के बाद यूजर्स उन्हें घेरने में लग गए।
यूजर्स कृति सेनन को ही जमकर ट्रोल कर रहे हैं। कई लोगों ने डिस्लाइक शब्द का इस्तेमाल कमेंट में किया। यानी उन्हें पोस्ट पसंद नहीं आया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'कृति इस बात को मान लीजिए कि ये फिल्म एक बड़ी गलती है और आगे बढ़िए। रामायण का सबसे खराब एडेप्टेशन में से एक है। डायरेक्टर और राइटर को ताउम्र के लिए ऐसी थर्ड क्लास फिल्म बनाने के लिए बैन कर देना चाहिए'। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आदिपुरुष से अच्छा तो एनिमेटेड (कार्टून) रामायण है।' एक तीसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'अच्छी तरह सुनो, वो तालियां नहीं गालियां हैं। तो वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा , 'फिल्में ऐसी बनाओ कि चार लोग डिसलाइक करके जाएं।'
बता दें कि फिल्म के रिलीज होने के बाद पहले दिन फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई तो की, लेकिन कुछ दृश्यों और डायलॉग को लेकर फिल्म और मेकर्स की आलोचना भी हुई। लोगों समेत कई सेलेब्स ने फिल्म को खराब बताते हुए कहा कि रामायण को गलत तरीके से दिखाया गया है। फिल्म के डायलॉग पर भी लोग सवाल खड़े कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: मंगलवार को ‘आदिपुरुष’ को नहीं मिला बजरंगी का साथ, सोमवार के आंकड़े चौंकाने वाले
यह भी पढ़ें: इन स्टार्स ने सरेआम शेयर किए अपने बेडरुम सीक्रेट्स, खुलकर बताए राज