फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shweta Mehta: मौत को मात देकर कैमरे के सामने लौटीं सुपरमॉडल, बोलीं, महिलाओं की फिटनेस को लेकर सोच बदलना जरूरी

Tue, 20 Jun 2023 02:06 PM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Tue, 20 Jun 2023 02:06 PM IST
विज्ञापन
supermodel shweta Mehta is back in front of the camera said change the thinking about women fitness
श्वेता मेहता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मौत को मात देकर कैमरे के सामने लौटीं फिटनेस मॉडल और अभिनेत्री श्वेता मेहता जल्दी ही ओटीटी पर नया धमाका करने वाली हैं। 2017 में एमटीवी रोडीज राइजिंग विनर रहीं श्वेता एक न्यूज चैनल पर फिट न्यूज नामक कार्यक्रम की होस्ट भी रह चुकी हैं। साल 2019 में हुए एक एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हुई श्वेता ने अपने जीवट को अपना हथियार बनाया और मौत को मात देकर एक बार फिर से ग्लैमर जगत में सक्रिय हो चुकी हैं। श्वेता का बीते दिनों रिलीज एक म्यूजिक वीडियो काफी चर्चा में रहा।  

supermodel shweta Mehta is back in front of the camera said change the thinking about women fitness
श्वेता मेहता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लॉस एंजिलिस में नेटफ्लिक्स की सीरीज बीस्ट मास्टर के दूसरे सीजन से दुनिया भर में सुर्खियां बटोरने वाली श्वेता कई फिटनेस प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। श्वेता कहती हैं, ‘मेरा इरादा शुरू से मनोरंजन जगत में महिला किरदारों की पहचान बदलना रहा है। अब भी तमाम निर्देशक महिला कलाकारों को अपनी फिल्मों व सीरीज में सिर्फ एक सजावटी वस्तु की तरह इस्तेमाल करते हैं। समय अब ये पहचान बदलने का है।’

इसे भी पढ़ें- Bigg Boss OTT: 'बिग बॉस ओटीटी 2' में चार सदस्य हुए नॉमिनेट, जानिए इस हफ्ते कौन होगा घर से बेघर?

supermodel shweta Mehta is back in front of the camera said change the thinking about women fitness
श्वेता मेहता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

श्वेता के मुताबिक, यदि कोई अभिनेता किसी स्पेशल रोल के लिए अपनी बॉडी बना रहा हो या फिर हेल्थ बेनिफिट के लिए  जिम जा रहा हो, तो उसके लिए उसकी प्रशंसा की जाती है, लेकिन साथ ही जब कोई एक्ट्रेस जिम जाती है, वेटलिफ्टिंग करती है या एक्सरसाइज करती है, तो उसे  ऐसा नहीं करने के लिए कहा जाता है, क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे वह मैस्कुलाइन लगेंगी। भारतीय महिलाएं कुश्ती से लेकर वेटलिफ्टिंग और बॉक्सिंग तक में तिरंगा लहरा रही हैं, और मेरा मानना है कि ये छवि अब भारतीय सिनेमा में भी परिलक्षित होनी जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
supermodel shweta Mehta is back in front of the camera said change the thinking about women fitness
श्वेता मेहता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आमतौर पर अभिनेत्रियों को सबसे ज्यादा डर उनकी खूबसूरती के बिगड़ने का रहता है। इसकी वजह पूछने पर श्वेता मेहता कहती हैं, ' महिलाओं को सबसे ज्यादा इस बात का अंदेशा रहता है कि कहीं कोई ये न कह दे, ओह!  अब तो ये मैस्कुलिन दिखती है! लोग ये समझ नहीं पाते हैं कि वेट लिफ्टिंग या एक्सरसाइज करने से हम आदमी नहीं बन जायेंगे। अब के समय में एक्ट्रेसेस एक्शन रोल्स करना चाहती हैं, एक स्ट्रांग कैरेक्टर निभाना चाहती हैं न कf सिर्फ एक्टर्स और झाड़ियों के आगे पीछे घूम के गाना गाना चाहती है। अब समय है कि लोग अपनी सोच को बदलें और आगे बढ़ें।’

विज्ञापन
supermodel shweta Mehta is back in front of the camera said change the thinking about women fitness
श्वेता मेहता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

श्वेता कहती हैं, 'पहले कास्टिंग डायरेक्टर भी यह मान लेते थे कि अगर मैं फिटनेस बैकग्राउंड से हूं, तो मैं सिर्फ पावर लिफ्टिंग कर सकती हूं और अच्छा एक्टिंग नहीं कर सकती।  वे पहले से ही एक माइंडसेट बना लेते हैं और वह बिना मेरा ऑडिशन देखे कि मैं ग्लैमरस रोल्स नहीं कर पाऊंगी।  जिम बॉडी जैसी कोई चीज नहीं है, यह फिट बॉडी है।  सबसे जरूरी बात मुझे लगती है कि यह उन लोगों की असुरक्षा है जो फिट नहीं रह सकते, अपनी हेल्थ के बारे में  सीरियस नहीं रहते हैं,  वही हमेशा दूसरों को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed