इन दिनों ग्लैमर की दुनिया में फिल्मों, सीरियल और वेब सीरीज में बोल्ड कंटेंट की भरमार होती है। आज के दौर में अभिनेता और अभिनेत्रियों के बोल्ड सीन्स और इंटीमेट सीन्स को कंटेंट में ज्यादा दिखाया जाता है। वहीं सितारे भी लोकप्रियता पाने और अपने करियर को रफ्तार देने के लिए इंटीमेट सीन्स करने के लिए तैयार हो जाते हैं और एक से एक बेहद बोल्ड सीन्स देते हैं। इंडस्ट्री में कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जो इस चलन से खुद को दूर रखते हैं यानी कि वे बोल्ड सीन्स और इंटीमेट सीन्स देने में शर्माते हैं और पर्दे पर बोल्ड होने से इनकार कर चुके हैं। चलिए जानते हैं उन सेलेब्स के बारे में, जिन्हें कैमरे के सामने बोल्ड सीन्स और इंटीमेट सीन्स देने से परहेज है।
TV Celebs: इंटीमेट सीन्स देने में इन टीवी सेलेब्स को आई शर्म, पर्दे पर बोल्ड होने से किया इनकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन्नत जुबैर
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है टीवी की खूबसूरत अभिनेत्री जन्नत जुबैर का। जन्नत कई टीवी शोज में अपनी दमदार अदाकारी का जलवा बिखेर चुकी हैं, लेकिन कभी भी उन्होंने बोल्ड सीन्स या को-स्टार के साथ इंटीमेट सीन्स नहीं दिए हैं। दरअसल, एक बार तो उनके किसिंग सीन पर बवाल ही मच गया था। अभिनेत्री और उनकी मां ने शो में किसिंग सीन फिल्माने पर आपत्ति जताई थी।
कृतिका सेंगर
इस लिस्ट में अगला नाम आता है कृतिका सेंगर का। कृतिका टीवी की ग्लैमरस एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्हें भी पर्दे पर बोल्ड होना पसंद नहीं है। कृतिका सेंगर 'कसम' शो कर रही थीं और उस दौरान शरद मल्होत्रा के साथ उनके रोमांटिक सीन को शूट करने की बात हुई, लेकिन कृतिका ने इसके लिए साफ मना कर दिया और बाद में उनके बॉडी डबल के साथ सीन को शूट किया गया।
माही विज
माही विज को टीवी पर बोल्ड सीन करने से चिढ़ है। जब वह 'बालिका वधू' शो कर रही थीं, तो उस दौरान मेकर्स रुसलान मुमताज के साथ उनका एक किसिंग सीन शूट करना चाहते थे। माही इससे खफा हो गईं और उन्होंने सीन डिलीट करवा दिया था।
विवियन डीसेना
विवियन डीसेना भी इस लिस्ट में शामिल हैं। टीवी के हैंडसम और डेशिंग अभिनेता विवियन लाखों लड़कियों का क्रश हैं, लेकिन पर्दे पर वह भी बोल्ड होना पसंद नहीं करते हैं। इंटरव्यू के दौरान विवियन ने साफ कहा था कि उन्हें शोज में इंटीमेट सीन्स करने में दिक्कत होती है और वह बोल्ड सीन्स देने में सहज महसूस नहीं करते।