सब्सक्राइब करें

Dacoit Collection: पहले दिन ‘धुरंधर 2’ के सामने ऐसा हुआ ‘डकैत’ का हाल, जानें कौन पड़ा किस पर भारी?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Fri, 10 Apr 2026 08:18 PM IST
सार

Dacoit Box Office Collection: आदिवी शेष की मच अवेटेड फिल्म ‘डकैत’ आज रिलीज हो चुकी है। जानिए पहले दिन ‘धुरंधर 2’ के सामने कैसा रहा ‘डकैत’ का कलेक्शन…

विज्ञापन
Dacoit Box Office Collection Adivi Sesh Mrunal Thakur Starrer Film Faces Clash With Ranveer Singh Dhurandhar 2
डकैत बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

मृणाल ठाकुर और आदिवी शेष स्टारर ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अब फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हो रही है। जानते हैं कि अब पहले दिन कैसा रहा ‘डकैत’ फिल्म का हाल?

Trending Videos
Dacoit Box Office Collection Adivi Sesh Mrunal Thakur Starrer Film Faces Clash With Ranveer Singh Dhurandhar 2
डकैत - फोटो : सोशल मीडिया

पहले दिन की कमाई
कई रिलीज डेट बदलने के बाद अब अंतत: ‘डकैत’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई। सैकनिल्क के मुताबिक, ‘डकैत’ ने अपने पहले दिन खबर लिखे जाने तक 3.09 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। हालांकि, देर रात इन आंकड़ों के बदलने की उम्मीद है। लेकिन अभी तक फिल्म की शुरुआत धीमी रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dacoit Box Office Collection Adivi Sesh Mrunal Thakur Starrer Film Faces Clash With Ranveer Singh Dhurandhar 2
धुरंधर 2 वर्सेस डकैत - फोटो : सोशल मीडिया

‘धुरंधर 2’ से पिछड़ी ‘डकैत’
‘डकैत’ का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ से है। ‘धुरंधर 2’ 23 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है और लगातार अच्छे आंकड़े हासिल कर रही है। अपने 23वें दिन भी ‘धुरंधर 2’ ने 3.33 करोड़ रुपए की कमाई की है। देर रात तक इसके भी बदलने की उम्मीद है। ऐसे में शुरुआती आंकड़ों में ही ‘डकैत’ ‘धुरंधर 2’ से पिछड़ती नजर आ रही है।

Dacoit Box Office Collection Adivi Sesh Mrunal Thakur Starrer Film Faces Clash With Ranveer Singh Dhurandhar 2
'डकैत' - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसी है ‘डकैत’ की कहानी
‘डकैत’ की कहानी हरिदास (अदिवी शेष) की है, जो 13 साल जेल में बिताने के बाद बाहर निकलने की फिराक में है। उसके पास एक प्लान है। पैसे जुटाओ और विदेश निकल जाओ। लेकिन, उसकी जिंदगी का सबसे बड़ा अधूरा चैप्टर है जूलियट (मृणाल ठाकुर), जिसे वह अपने जेल जाने की वजह मानता है। जब दोनों वर्षों बाद आमने-सामने आते हैं, तो मामला सिर्फ प्यार का नहीं रहता। यहां जरूरत, गुस्सा और मजबूरी तीनों साथ खड़े नजर आते हैं।

यह खबर भी पढ़ेंः मृणाल ठाकुर की शानदार एक्टिंग, अदिवी शेष का रोल दमदार, फिर भी क्या ‘डकैत’ आखिर तक बांध पाती है? पढ़िए रिव्यू

इसी दौरान हरिदास को पता चलता है कि एक अस्पताल के अंदर भारी मात्रा में काला पैसा घूम रहा है, जिसे अस्पताल का मालिक (प्रकाश राज) संभाल रहा है। जूलियट अपने किसी करीबी के इलाज के लिए 1 करोड़ रुपये जुटाने में लगी है और हरिदास इस मौके को एक प्लान में बदल देता है। कहानी में कई मौके आते हैं जहां यह बहुत मजबूत बन सकती थी। फिल्म में प्यार, धोखा, एक्शन और इमोशन सबकुछ देखने को मिलता है। फिल्म के क्लाईमेक्स की काफी तारीफ की जा रही है।

विज्ञापन
Dacoit Box Office Collection Adivi Sesh Mrunal Thakur Starrer Film Faces Clash With Ranveer Singh Dhurandhar 2
डकैत - फोटो : यूट्यूब

शेनिल देव ने किया है निर्देशन
शेनिल देव द्वारा निर्देशित ‘डकैत’ को दर्शकों और क्रिटिक्स की मिली जुली प्रतिक्रिया हासिल हो रही है। हालांकि, देखना ये है कि यह फिल्म वीकेंड पर कैसा प्रदर्शन कर पाती है। फिल्म में आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं। इसके अलावा अनुराग कश्यप, प्रकाश राज, अतुल कुलकर्णी और जरीना वहाब भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए हैं।


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed