सब्सक्राइब करें

दादा साहब फाल्के पुरस्कार: रजनीकांत से पहले इन हस्तियों को भी मिल चुका है अवॉर्ड, जानिए इसकी खासियत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 01 Apr 2021 11:30 AM IST
Dada Saheb Phalke Award Rajnikanth Amitabh bachchan List of Dadasaheb Phalke Award Winners
दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड - फोटो : अमर उजाला

करीब पांच दशकों से सिनेमा में सक्रिय अभिनेता रजनीकांत  (Rajnikanth) को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड (Dada Saheb Phalke Award) से नवाजा जाएगा। केंद्र सरकार ने गुरूवार सुबह, 1 अप्रैल 2021 को इसकी सूचना दी है। रजनीकांत बीते पांच दशक से सिनेमा पर राज कर रहे हैं। इस साल ये सिलेक्शन ज्यूरी ने किया है। इस ज्यूरी में आशा भोंसले, मोहनलाल, विश्वजीत चटर्जी, शंकर महादेवन और सुभाष घई जैसे कलाकार शामिल रहे हैं।



रजनीकांत से पहले किन कलाकारों को यह पुरस्कार दिया जा चुका है? कौन देता है यह पुरस्कार और कैसे होता है विजेता का चयन? आइए जानते हैं...

Dada Saheb Phalke Award Rajnikanth Amitabh bachchan List of Dadasaheb Phalke Award Winners
दादा साहब फाल्के - फोटो : Social media

कौन थे दादा साहब फाल्के

दादा साहब फाल्के को भारतीय सिनेमा का जन्मदाता कहा जाता है। उनका जन्म 30 अप्रैल 1870 को हुआ था। 1913 में उन्होंने 'राजा हरिशचंद्र' नाम की पहली फुल लेंथ फीचर फिल्म बनाई थी। दादा साहब सिर्फ एक निर्देशक ही नहीं बल्कि एक जाने माने निर्माता और स्क्रीन राइटर भी थे। उन्होंने 19 साल के फिल्मी करियर में 95 फिल्में और 27 शॉर्ट फिल्में बनाईं। लेकिन 'द लाइफ ऑफ क्रिस्ट' उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट माना जाता है। भारतीय सिनेमा में दादा साहब के ऐतिहासिक योगदान के चलते 1969 से भारत सरकार ने उनके सम्मान में 'दादा साहब फाल्के' अवार्ड की शुरुआत की गई थी। बता दें कि दादा साहब फाल्के पुरस्कार भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च और प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है।

Dada Saheb Phalke Award Rajnikanth Amitabh bachchan List of Dadasaheb Phalke Award Winners
दादा साहेब फाल्के - फोटो : Social media

कैसे चुना जाता है ?

  1. हर साल किसी एक कलाकार को इस पुरस्कार के लिए चुना जाता है। विजेता को एक स्वर्ण कमल (Golden Lotus) मेडल, शॉल और 10 लाख रुपये नकद पुरस्कार से नवाजा जाता है।

  2. डायरेक्टरेट ऑफ फिल्म फेस्टिवल्स द्वारा नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह (National Film Awards) में विजेता को इस पुरस्कार से नवाजा जाता है।

  3. यह पूरी प्रक्रिया केंद्र सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB - Ministry of Information and Broadcasting) के अधीन आती है।

  4. सबसे पहला दादा साहब फाल्के अवॉर्ड अभिनेत्री देविका रानी को दिया गया था। उन्हें 17वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह में इस पुरस्कार से नवाजा गया था। देविका रानी को भारतीय सिनेमा पहली सुपरस्टार भी कहा जाता है।

  5. रजनीकांत को मिलाकर अब तक कुल 51 लोगों को यह सम्मान दिया जा चुका है। चलिए जानते हैं अब तक किस किस को यह पुरस्कार मिल चुका है।

 

Dada Saheb Phalke Award Rajnikanth Amitabh bachchan List of Dadasaheb Phalke Award Winners
अभिनेत्री देविका रानी - फोटो : Self
                
        
                                
        
         
        

                
        
                
         
        साल    विजेता
                
        
                
         
        

                
        
                
         
        
                
        
                
         
        

                
        
                
         
        1969 - देविका रानी
                
        
                
         
        

                
        
                
         
        1970 - बिरेंद्रनाथ सरकार
                
        
                
         
        

                
        
                
         
        1971 - पृथ्वीराज कपूर
                
        
                
         
        

                
        
                
         
        1972 - पंकज मल्लिक
                
        
                
         
        

                
        
                
         
        1973 - रूपी मियर्स (सुलोचना)
                
        
                
         
        

                
        
                
         
        1974 - बीएन रेड्डी
                
        
                
         
        

                
        
                
         
        1975 - धीरेंद्रनाथ गांगुली
                
        
                
         
        

                
        
                
         
        1976 - कानन देवी
                
        
                
         
        

                
        
                
         
        1977 - नितिन बोस
                
        
                
         
        

                
        
                
         
        1978 - रायचंद बोरल

 
Dada Saheb Phalke Award Rajnikanth Amitabh bachchan List of Dadasaheb Phalke Award Winners
सत्यजीत रे - फोटो : सोशल मीडिया
                
        
                                
        
         
        

                
        
                
         
        साल    विजेता
                
        
                
         
        

                
        
                
         
        1979 - सोहराब मोदी
                
        
                
         
        

                
        
                
         
        1980 - पैदी जयराज
                
        
                
         
        

                
        
                
         
        1981 - नौशाद
                
        
                
         
        

                
        
                
         
        1982 - एलवी प्रसाद
                
        
                
         
        

                
        
                
         
        1983 - दुर्गा खोटे
                
        
                
         
        

                
        
                
         
        1984 - सत्यजीत रे
                
        
                
         
        

                
        
                
         
        1985 - वी. शांताराम
                
        
                
         
        

                
        
                
         
        1986 - बी नागी रेड्डी
                
        
                
         
        

                
        
                
         
        1987 - राज कपूर
                
        
                
         
        

                
        
                
         
        1988 - अशोक कुमार


 
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed