रोड ट्रिप पर रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ एंजॉय करते दिखे दानिश पंडोर, ‘धुरंधर 2’ के गाने पर वाइब करते आए नजर
Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म के एक्टर्स को भी काफी तारीफें मिल रही हैं। इस बीच दानिश पंडोर, जिन्होंने उजैर बलोच का किरदार निभाया है, उन्होंने खास वीडियो शेयर किया है।
विस्तार
‘धुरंधर 2’ के एक्टर्स इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस बीच फिल्म के एक्टर दानिश पंडोर एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक्ट्रेस आहाना कुमरा के साथ रोड ट्रिप पर मस्ती करते दिख रहे हैं।
‘जयिये सजना’ पर एक्टर ने किया वाइब
एक्टर दानिश पंडोर इन दिनों काम से ब्रेक लेकर अपनी पर्सनल लाइफ एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान आहाना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों कार में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों फिल्म ‘धुरंधर 2’ के गाने ‘जयिये सजना’ को गाते और एंजॉय करते दिख रहे हैं।
आहाना ने लिखा मजेदार कैप्शन
इस वीडियो को शेयर करते हुए आहाना ने मजेदार कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा कि वह ‘बेस्ट फुटबॉलर’ के साथ रोड ट्रिप पर हैं और इस गाने को बार-बार सुन रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यह गाना उनका फेवरेट है और वह इसके मैजिक में पूरी तरह खो गई हैं।
रिलेशनशिप को लेकर चर्चा
दानिश पंडोर और आहाना कुमरा पिछले कुछ समय से एक-दूसरे के साथ देखे जा रहे हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है, लेकिन उनके ऐसे वीडियो और पोस्ट्स फैंस के बीच चर्चा जरूर बढ़ा रहे हैं।
'धुरंधर 2' के बारे में
'धुरंधर 2' को लेकर दर्शकों में खासा क्रेज है। फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन नजर आए हैं। वहीं दानिश पंडोर ने उजैर बलोच का किरदार निभाया है, जिसे दर्शकों से खूब सराहना मिल रही है। 'धुरंधर 2' का भारत में टोटल कलेक्शन 872.17 करोड़ रुपये का हो चुका है, वहीं इसने वर्ल्डवाइड 1,392.23 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।