सब्सक्राइब करें

जब अपने जिगरी दोस्त अमिताभ बच्चन से डर गए थे रजनीकांत, जानें पूरा दिलचस्प मामला

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Thu, 01 Apr 2021 11:10 AM IST
विज्ञापन
Rajinikanth was terrified of Amitabh Bachchan for doing romantic scenes with Aishwarya Rai
रजनीकांत-अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत को फिल्मी जगत के सबसे बड़ा अवार्ड दादा साहेब फाल्के अवार्ड से नवाजा जाएगा। गुरुवार यानी एक अप्रैल को केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने इसकी घोषणा की है। उन्होंने बताया है कि रजनीकांत को 51वां दादा साहब फाल्के अवार्ड तीन मई को दिया जाएगा। रजनीकांत की उम्र 71 साल है। रजनीकांत बीते 5 दशक से सिनेमा की दुनिया पर राज कर रहे हैं और लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। यही कारण है कि इस बार दादा साहेब फाल्के की ज्यूरी ने रजनीकांत को ये अवॉर्ड देने का फैसला लिया गया है।

Trending Videos
Rajinikanth was terrified of Amitabh Bachchan for doing romantic scenes with Aishwarya Rai
Rajinikanth - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसे में आज हम आपको एक किस्सा बताने वाले हैं जो शायद ही आप जानते होंगे। ये किस्सा बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन और उनकी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन से जुड़ा हुआ है। ये बात को सभी जानते है कि सुपरस्टार रजनीकांत और अमिताभ बच्चन काफी अच्छे दोस्त हैं लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि एक बार रजनीकात अमिताभ बच्चन से डर गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajinikanth was terrified of Amitabh Bachchan for doing romantic scenes with Aishwarya Rai
rajinikanth - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म द रोबोट में बिग बी की बहु ऐश्वर्या राय बच्चन रजनीकांत के अपोजिट थीं। इस फिल्म में रजनीकांत ने ऐश्वर्या के साथ रोमांस किया था लेकिन उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया था कि ऐश्वर्या के साथ रोमांटिक सीन करने में वह असहज थे क्योंकि ऐश्वर्या उनके सबसे करीबी दोस्त अमिताभ बच्चन की बहू थीं। एक इंटरव्यू के दौरान रजनीकांत ने कहा था कि वह एक फिल्म में बच्चन बहू के साथ रोमांस करते वक्त काफी डर गए थे और डर की वजह थे उनके दोस्त अमिताभ बच्चन।

Rajinikanth was terrified of Amitabh Bachchan for doing romantic scenes with Aishwarya Rai
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

रजनीकांत ने बताया था, 'इस फिल्म में लव सीन करने के दौरान मैं असहज नहीं था, क्योंकि मैं जन्मदजात कलाकार हूं लेकिन मैं डर गया था कि अमिताभ बच्चन जी कहेंगे 'खबरदार रजनी। हालांकि रजनीकांत ने ऐश्वर्या राय की खूबसूरती की तारीफ भी की थी। उन्होंने कहा था ऐश्वर्या खुद को बेहद सलीके से कैरी करती हैं और वह बिना मेकअप के ज्यादा सुंदर लगती हैं।

विज्ञापन
Rajinikanth was terrified of Amitabh Bachchan for doing romantic scenes with Aishwarya Rai
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

रजनीकांत ने अपने करियर की शुरुआत साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म 'अपूर्वा रागनगाल' से की थी। इस फिल्म में उनके अलावा कमल हासन और श्रीविद्या जैसे बड़े स्टार्स ने भी काम किया था। रजनीकांत ने अपने करियर की शुरुआती दिनों कई निगेटिव भूमिका निभाई थीं। पहली बार रजनीकांत ने फिल्म 'भुवन ओरु केल्विकुरी' में हीरो की भूमिका निभाई थी। उनकी फिल्म 'बिल्ला' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही और इसी ने रजनीकांत को लोगों की नजरों में ला दिया। साल 1983 में उन्होंने बॉलीवुड में कदम रख दिया। उनकी पहली हिंदी फिल्म अंधा कानून थी। रजनीकांत ने इसके बाद सिर्फ तरक्की की सीढ़ियां चढ़ीं। आज वे दक्षिण भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े स्टार कहे जाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed