सब्सक्राइब करें

फाल्के पुरस्कार ही नहीं करियर में भी बिग बी को फॉलो करते रहे रजनीकांत, ये हैं 10 चर्चित तमिल रीमेक

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Thu, 01 Apr 2021 11:04 AM IST
विज्ञापन
DadaSaheb Phalke Award to Rajnikanth: Actor Follows Big B, Here are 10 Famous Remake of Amitabh Bachchan Movies
अमिताभ बच्चन, रजनीकांत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

महानायक अमिताभ बच्चन को सिनेमा का सबसे बड़ा राष्ट्रीय सम्मान यानी दादा साहब फाल्के पुरस्कार हासिल होने के ठीक अगले साल थलाइवा रजनीकांत को भी ये पुरस्कार देने का फैसला केंद्र सरकार ने किया है। इन दोनों ने 'गिरफ्तार', 'हम' जैसी कई फिल्में साथ में भी कीं लेकिन बहुत सी फिल्में ऐसी भी हैं जो पहले अमिताभ बच्चन ने हिंदी भाषा में कीं और बाद में उन्हीं फिल्मों का रीमेक रजनीकांत ने तमिल भाषा में बनाया। जिस तरह हिंदी में वह फिल्में हिट रहीं, वैसे ही तमिल भाषा में भी वह सभी फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुईं। चलिए बताते हैं कि अमिताभ बच्चन और रजनीकांत का क्या है यह खास कनेक्शन?

Trending Videos
DadaSaheb Phalke Award to Rajnikanth: Actor Follows Big B, Here are 10 Famous Remake of Amitabh Bachchan Movies
अमर अकबर एंथनी, शंकर सलीम साइमन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'अमर अकबर एंथनीबनी 'शंकर सलीम साइमन'

रजनीकांत ने अमिताभ बच्चन की फिल्मों के रीमेक बनाने का सिलसिला वर्ष 1977 में आई 'अमर अकबर एंथनी' फिल्म से शुरू किया। उन्होंने इस फिल्म के रिलीज होने के अगले ही साल तमिल भाषा में 'शंकर सलीम साइमन' फिल्म बनाई। इस फिल्म में रजनीकांत ने वही किरदार निभाया जो 'अमर अकबर एंथनी' में अमिताभ बच्चन ने निभाया है। यानी साइमन के किरदार में रजनीकांत नजर आए। इसके अलावा शंकर का किरदार विजय कुमार ने और सलीम का किरदार जय गणेश ने निभाया। तमिल बॉक्स ऑफिस यह फिल्म हिट साबित हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
DadaSaheb Phalke Award to Rajnikanth: Actor Follows Big B, Here are 10 Famous Remake of Amitabh Bachchan Movies
खून पसीना, सिवा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'खून पसीनाबनी 'सिवा'

प्रकाश मेहरा के निर्माण में जब खून पसीना फिल्म बनी तो इस फिल्म ने वर्ष 1977 में बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना, रेखा, आदि कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आए। इस फिल्म का रिमेक रजनीकांत ने वर्ष 1989 में किया। उन्होंने अपनी फिल्म का शीर्षक 'सिवा' रखा और अपने साथ उन्होंने अभिनेत्री लीं शोभना। तमिल भाषा में भी यह फिल्म सफल साबित हुई।

DadaSaheb Phalke Award to Rajnikanth: Actor Follows Big B, Here are 10 Famous Remake of Amitabh Bachchan Movies
कसमे वादे, धर्मठिन थलाइवन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'कसमे वादेबनी 'धर्मठिन थलाइवन'

अमिताभ बच्चन, राखी और रणधीर कपूर के 'कसमे वादे' भी रजनीकांत को 10 साल बाद जाकर याद आए। उन्होंने 1978 में रमेश बहल के निर्देशन में बनी अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म का रीमेक 1988 में जाकर 'धर्मठिन थलाइवन' नाम से किया। हमेशा की तरह यहां भी रजनीकांत अमिताभ बच्चन के ही किरदार में घुसे हुए दिखे। वहीं, रणधीर कपूर और राखी के किरदार में क्रमशः प्रभु और सुहासिनी मणिरत्नम को देखा गया।

विज्ञापन
DadaSaheb Phalke Award to Rajnikanth: Actor Follows Big B, Here are 10 Famous Remake of Amitabh Bachchan Movies
डॉन, बिल्ला - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'डॉनबनी 'बिल्ला'

वर्ष 1978 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'डॉन' का रीमेक भी रजनीकांत ने तमिल भाषा में 'बिल्ला' नाम से कर डाला। 'डॉन' फिल्म के बाद जिस तरह अमिताभ बच्चन का नाम भी काफी दिनों तक डॉन के लिए याद किया जाता रहा, ठीक वैसे ही रजनीकांत की फिल्म 'बिल्ला' भी उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक रही। रजनीकांत की रीमेक फिल्म में बहुत से ऐसे दृश्य हैं जिनको हुबहू ओरिजिनल फिल्म से लिया गया है। इस फिल्म में हेलेन ने भी अपने उसी किरदार को नाम बदलकर दोहराया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed