{"_id":"606554ce9fc6fc3e7929c92b","slug":"gauahar-khan-gets-stern-warning-from-fwice-as-they-lift-ban-on-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दो हफ्ते भी नहीं टिका गौहर खान पर लगा फेडरेशन का बैन, खिल्ली उड़ने से पहले ही पीछे खींचे कदम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दो हफ्ते भी नहीं टिका गौहर खान पर लगा फेडरेशन का बैन, खिल्ली उड़ने से पहले ही पीछे खींचे कदम
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: स्वाति सिंह
Updated Thu, 01 Apr 2021 10:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
गौहर खान
- फोटो : Insatagram- @gauaharkhan
Link Copied
अभिनेत्री गौहर खान के सार्वजनिक रूप से दिखने और फोटोग्राफर्स के साथ ठिठोली करते दिखने के बीच खबर ये भी है कि सिने कर्मचारियों के महासंघ फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लाइज (एफडब्ल्यूआईसीई) ने उनके साथ ‘असहयोग’ करने का अपना फैसला भी वापस ले लिया है। फेडरेशन ने 16 मार्च को गौहर खान पर दो महीने का तथाकथित बैन लगाया था और ये दो महीने भी टिक नहीं सका।
Trending Videos
2 of 5
गौहर खान
- फोटो : Insatagram- @gauaharkhan
दरअसल, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लाइज (एफडब्ल्यूआईसीई) किसी भी कलाकर को काम करने से रोक सकने की कानूनी स्थिति में नहीं है। उच्च न्यायालय का दर्जा रखने वाले भारतीय प्रतिस्पर्धात्मक आयोग ने इस बारे में एफडब्ल्यूआईसीई को पहले भी चेतावनी जारी की हुई है। एफडब्ल्यूआईसीई लगातार इस कोशिश में रहा है कि बिना उसके सहयोग के फिल्म इंडस्ट्री में पत्ता भी न हिले, लेकिन लॉकडाउन के दौरान उसकी सदस्य संख्या के दावों को लेकर भी स्थिति साफ हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
गौहर खान
- फोटो : Instagram
गौहर खान पर लगाए अपने तथाकथित बैन को एफडब्ल्यूआईसीई ने मंगलवार को वापस लेने की बात कही है। सूत्र बताते हैं कि गौहर खान को काम करने से रोकने के लिए फेडरेशन पर उनकी ही एक सहयोगी संस्था ने दबाव बनाया था, लेकिन तमाम फिल्म निर्माताओँ ने इस बारे में गौहर खान को अपनी तरह से पूरी मदद का आश्वासन दिया और इस बारे में भारतीय प्रतिस्पर्धात्मक आयोग (कंपटीशन कमीशन ऑफ इंडिया) से भी इस बारे में शिकायत करने की सलाह उन्हें दी गई।
4 of 5
गौहर खान
- फोटो : Instagram
जानकार बताते हैं कि एफडब्ल्यूआईसीई की तरफ से गौहर खान के साथ काम न करने की जो ‘सलाह’ सदस्य संस्थाओं को जारी की गई है, वह भारतीय प्रतिस्पर्धात्मक आयोग के इस बारे में जारी आदेश की अवहेलना भी है। इस पत्र को उसके सामने पेश करने से एफडब्ल्यूआईसीई के पदाधिकारियों पर कार्रवाई होने का भी खतरा मंडराने लगा था। इसी के चलते फेडरेशन ने अपना पहले का फैसला वापस ले लिया है।
विज्ञापन
5 of 5
गौहर खान
- फोटो : amar ujala mumbai
इस बारे में फेडरेशन के अध्यक्ष बीएन तिवारी का कहना है कि गौहर खान को फिर से काम करने की अनुमति देने का फैसला फेडरेशन की बैठक में लिया गया है। बीएमसी ने गौहर खान को कोरोना संक्रमित होने के बावजूद शूटिंग करने का आरोपी बनाया था। जब बीएमसी ने गौहर खान के खिलाफ कार्रवाई की तो एफडब्ल्यूआईसीई ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए गौहर के काम को बंद करने का फैसला लिया। महासंघ ने एक पत्र जारी करके अपने सभी कर्मचारियों को आदेश दिया कि वह गौहर के किसी भी प्रोजेक्ट पर काम नहीं करेंगे। तब गौहर ने बस इतना ही लिखा था, 'सब्र और शुक्र, सत्य हमेशा प्रबल रहेगा।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।