सब्सक्राइब करें

ऋचा चड्ढा ने शाहरुख खान के लिए जताया प्यार तो अली फजल का जलन से हुआ बुरा हाल, बोले- 'जरा घर आइए'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Thu, 01 Apr 2021 10:23 AM IST
विज्ञापन
Ali Fazal Got Jealous as Richa Chadha Expresses Love For Shahrukh Khan
अली फजल, ऋचा चड्ढा और शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के 'बादशाह' शाहरुख खान इन दिनों अपने चैट सेशन को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। शाहरुख ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट के जरिए फैंस के कई सवालों के मजेदार जवाब दिए। इसी बीच अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने भी अभिनेता के लिए अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। जिसपर अभिनेत्री के ब्वॉयफ्रेंड अली फजल ने मजेदार कमेंट कर उनकी खूब टांग खिंचाई की है।

Trending Videos
Ali Fazal Got Jealous as Richa Chadha Expresses Love For Shahrukh Khan
ऋचा चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दरअसल, ऋचा चड्ढा ने शाहरुख के सेशन के दौरान एक ट्वीट किया है और उनके प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। ऋचा ने लिखा मैंने होली पर आपकी और आपकी पत्नी के साथ डांस करते हुए वीडियो देखी। मुझे लगता है कि हम अच्छे दोस्त बन सकते हैं, बल्कि हमें एक साथ कॉलेज में होना चाहिए था। यह मेरा सवाल नहीं है केवल मन की बात बता रही हूं। ऋचा के इस ट्वीट पर अली फजल ने भी मजेदार कमेंट  किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ali Fazal Got Jealous as Richa Chadha Expresses Love For Shahrukh Khan
ऋचा चड्ढा और अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया

अली ने लिखा, 'बस भी कीजिए... जरा घर आ जाइए... आज मैंने आपका पसंदीदा खाना बनाया है।' अली के इस ट्वीट के बाद फैंस कई तरह की अटकलें लगा रहे हैं। कुछ का तो कहना है कि साफ साफ इनकी जलन दिख रही है। हालांकि ऋचा और अली का यह ट्वीट इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है और लोग जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Ali Fazal Got Jealous as Richa Chadha Expresses Love For Shahrukh Khan
अली फजल और ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि अली और ऋचा की जोड़ी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है। बीते वर्ष भी दोनों अपनी शादी को लेकर खूब चर्चा में रहे थे लेकिन कोरोना का प्रकोप देखते हुए दोनों ने अपनी शादी को टाल दिया था। इसपर अभिनेत्री ने कहा था कि वह अपने सभी प्रियजनों की उपस्थिति में अपनी शादी को अंजाम देना चाहते हैं।

विज्ञापन
Ali Fazal Got Jealous as Richa Chadha Expresses Love For Shahrukh Khan
अली फजल, ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि अली फजल लंबे समय से अभिनेत्री ऋचा चड्ढा के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों ने शादी करने का फैसला भी किया लेकिन इनकी शादी टल गई। अब दोनों के साल 2021 में शादी करने की खबरें सामने आ रही हैं। ऋचा और अली की लव स्टोरी भी काफी खास रही है। अली ने ऋचा को शादी के लिए मालदीव्स में प्रपोज किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed