तमिल फिल्म मास्टर के निर्देशक लोकेश कनगराज का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। कोरोना संक्रमित होने के बाद फिलहाल उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने ट्विटर पर एक नोट लिखकर इसकी जानकारी दी है।
पांच खबरें: निर्देशक लोकेश कनगराज को हुआ कोरोना और पोते राजवीर के डेब्यू की खबर साझा कर ट्रोल हुए धर्मेंद्र
बॉलीवुड में पिछले कुछ सालों से स्टार किड्स के लॉन्च होने की खबरें सामने आ रही है। अभी कुछ समय पहले ही करण जौहर ने घोषणा की थी कि वो संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर को लॉन्च कर रहे हैं। वहीं अब बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र ने भी सोशल मीडिया पर अपने पोते राजवीर के डेब्यू की घोषणा कर दी है। हालांकि धर्मेंद्र के लिए इस खबर की घोषणा करना मुसीबत बन गया और लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
पोते राजवीर देओल के डेब्यू की खबर साझा कर ट्रोल हुए धर्मेंद्र, यूजर्स बोले- किसान आंदोलन पर चुप क्यों थे?
अभिनेता और बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट एजाज खान को नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। एक दिन पहले ही उन्हें ड्रग्स केस में हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। एनसीबी ने उनसे आठ घंटे तक पूछताछ की। गिरफ्तारी के बाद एजाज खान ने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा।
ड्रग्स केस में गिरफ्तारी के बाद बोले एजाज खान- ‘मेरे घर से केवल चार नींद की गोलियां मिलीं’
बीते दिनों बीएमसी ने अभिनेत्री गौहर खान के खिलाफ कोविड-19 गाइडलाइन्स के उल्लंघन मामले में मामला दर्ज किया था। अब इस मामले के बाद गौहर खान कैमरे के सामने नजर आईं। इस दौरान जब गौहर खान तस्वीरें खिंचवाने से पहले खुद को सैनिटाइज किया। साथ ही उन्होंने कैमरे के सामने पोज करने से पहले पैपराजी को सैनेटाइजर बांटा।
बीएमसी की FIR के बाद सतर्क हुईं गौहर खान, तस्वीरें खिंचवाने से पहले सैनिटाइज कराए फोटोग्राफर्स के हाथ
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। 90 के दशक में सलमान खान और एक्ट्रेस सोमी अली के अफेयर की चर्चा हर तरफ रहती थी। लेकिन फिर दोनों का रिश्ता टूट गया था। अब उन्होंने खुलासा किया है कि सलमान ने उन्हें धोखा दिया था और इसके बाद उनका दिल इस कदर टूटा कि वो इंडस्ट्री की छोड़कर चली गईं।
'सलमान ने मुझे धोखा दिया था', एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने सालों बाद ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी