फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

66वां राष्ट्रीय पुरस्कार: अमिताभ बच्चन को दादा साहेब फाल्के, आयुष्मान-विक्की को भी मिलेगा सम्मान

Sat, 21 Dec 2019 11:53 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 21 Dec 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
Dadasaheb Phalke Honour to Amitabh Bachchan 2019 National Awards
Amitabh Bachchan - फोटो : Sony Liv Video

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को विज्ञान भवन में दादा साहेब फाल्के अवार्ड से नवाजा जाएगा। सोमवार को भारत के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू इन पुरस्कारों को देंगे। यह 66वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह है, जिसमें 2018 की श्रेष्ट फिल्मों के लिए ये राष्ट्रीय पुरस्कार दिए जाएंगें।  

Dadasaheb Phalke Honour to Amitabh Bachchan 2019 National Awards
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

दादा साहेब फालके अवार्ड भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा सम्मान है। सदी के महानायक को उनके उत्कृष्ट अभिनय और हिंदी सिनेमा में योगदान के लिए इस सम्मान से नवाजा जाएगा। राष्ट्रीय पुरस्कारों में सबसे अहम यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा के विकास और उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है।

Dadasaheb Phalke Honour to Amitabh Bachchan 2019 National Awards
padman

इससे पहले अगस्त में राहुल रवैल अध्यक्ष फीचर फिल्म श्रेणी ने पुरस्कारों की घोषणा की थी। इसमें सर्वश्रेष्ट फिल्म का अवार्ड गुजराती फिल्म हेलारो को दिया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ मनोरंजन के लिए हिंदी फिल्म 'पैडमैन', सामाजिक मुद्दों पर बनी फिल्म 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' के लिए श्रेष्ठ निदेशक का पुरस्कार दिया जाएगा। आयुष्मान खुराना को 'अंधाधुन' और विक्की कौशल को 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' के लिए संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ कलाकार के राष्ट्रीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा। इसी क्रम में कीर्ती सुरेश को तेलगु फिल्म महानती में अपने प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
Dadasaheb Phalke Honour to Amitabh Bachchan 2019 National Awards
Amitabh, Ayushmann and Vicky - फोटो : file photo

पर्यावरण संरक्षण पर श्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड मराठी फिल्म पानी को दिया जाएगा। वहीं पर्यावरण संरक्षण के लिए कन्नड़ फिल्म ओंडला को भी सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रीय एकता के लिए मिलने वाला नरगिस दत्त पुरस्कार एराडल्ला को दिया जाएगा। उत्तराखंड को मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाएगा। राष्ट्रीय पुरस्कारों में चयन के लिए स्वतंत्र और निष्पक्ष ज्यूरी में ए एस कनल, उत्तपल बोरपुजारी जैसे फिल्म निर्माता और हस्तियां शामिल हैं।

रोहिंग्या पर परेश रावल का ट्वीट, बोले- भारत आना चाहते हैं, चीन क्यों नहीं जाते...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed