बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल फिल्मों के साथ-साथ अपनी बेबाक राय रखने के लिए जाने जाते हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर सामाजिक मुद्दों पर ट्वीट करते रहते हैं। हाल ही में परेश रावल ने रोहिंग्या को लेकर एक ट्वीट किया, जिसकी खूब चर्चा हो रही है।
रोहिंग्या पर परेश रावल का ट्वीट, बोले- भारत आना चाहते हैं, चीन क्यों नहीं जाते...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परेश रावल ने अपने इस ट्वीट में लिखा है- 'म्यांमार से भारत- 1769 कि.मी। म्यांमार से चीन- 2 कि.मी। रोहिंग्या भारत क्यों आना चाहते हैं चीन क्यों नहीं जाना चाहते? क्योंकि भारत की तहर चीन में कोई भी बुद्धिजीवी और राष्ट्र विरोधी नहीं है, जो शरणार्थी रोहिंग्या का समर्थन करे।'
....Myanmar to India- 1769 kms
....Myanmar to China.- 2km
But,
Why the Rohingyas want to come to India?
and
not China?
Because Unlike India,
there are no seculars
no Intellectuals
no anti nationals no
in China, who support refugees
Rohingyas
इससे पहले परेश रावल ने नागरिकता कानून पर एक ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा था- 'कृपया पढ़ें और उन लोगों को समझाएं जो बेतुकी हिंसा पर उतारू हैं।' उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की तुलना आजाद भारत के पहले गृहमंत्री सरदार पटेल से की। उनके अनुसार, मोदी कभी भी भारत को बिखरने नहीं देंगे।
Sardar Patel had Unified India and @narendramodi Will Never Let it Disintegrate.
बता दें कि जामिया यूनिवर्सिटी में पुलिस कार्रवाई के बाद भी अनुराग कश्यप, परिणिति चोपड़ा, विकी कौशल, ऋचा चड्ढा, मनोज वाजपेयी, दीया मिर्जा, विशाल भारद्वाज, फरहान अख्तर, ऋतिक रोशन जैसे कलाकारों ने खुलकर पुलिस और मोदी सरकार की आलोचना करते हुए ट्वीट किए थे। वहीं विवेक अग्निहोत्री, पायल रोहतगी, परेश रावल और अशोक पंडित जैसे कलाकार विरोध पर सवाल किए हैं।
Dabangg 3 Box office: अपनी ही फिल्मों से हारे सलमान, लेकिन 'साहो' पर पड़े भारी