फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

11 साल की उम्र में वेंकटेश ने की थी पहली फिल्म, करिश्मा कपूर के साथ 'अनाड़ी' बन हुए थे सुपरहिट

Thu, 13 Dec 2018 12:09 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 13 Dec 2018 12:09 PM IST
विज्ञापन
Daggubati venkatesh birthday all unknown facts
anari

साउथ फिल्मों के मशहूर एक्टर दगुबत्ती वेंकटेश का आज जन्मदिन है। वेकंटेश ने कई हिट फिल्में दी हैं। इसलिए उन्हें 'विक्ट्री वेंकटेश' के नाम से भी जाना जाता है। वेंकटेश का जन्म 13 दिसंबर 1960 में आंध्र प्रदेश में हुआ था। वेंकटेश ने बालकलाकार के रूप में अपनी पहली फिल्म 'प्रेम नगर' में 11 साल की उम्र में काम किया था।

Daggubati venkatesh birthday all unknown facts
Venkatesh
वेंकटेश के पिता डॉ. रामानायडू दगुबत्ती प्रसिद्ध फिल्मकार और पूर्व सांसद हैं। सुरेश प्रोडक्शन चलाने वाले सुरेश बाबु दगुबत्ती के बड़े भाई हैं। वेंकटेश ने अपना ग्रेजुएशन चेन्नई के लॉयोला कॉलेज से किया। इसके बाद वह एमबीए करने के लिए अमरीका चले गए।
Daggubati venkatesh birthday all unknown facts
Venkatesh

शायद आपको ये बात नहीं पता होगी कि वेंकटेश फिल्म प्रोडक्शन में जाना चाहते थे लेकिन बाद में वह तेलुगू फिल्म के अभिनेता बन गए। वेंकटेश ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1986 में आई फिल्म 'कलियुगा पांडावुलु' से की। इस फिल्म के लिए उन्हें प्रतिष्ठित पुरस्कार नंदी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Daggubati venkatesh birthday all unknown facts
Venkatesh

वेंकटेश ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करिश्मा कपूर के साथ फिल्म ‘अनाड़ी’ से की। यह फिल्म तब की सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी और इसके बाद बॉलीवुड में उनकी पहचान बनीं। अनाड़ी के बाद उन्हें 1995 में आई फिल्म ‘तकदीरवाला’ में काम करने का मौका मिला फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय के कारण उन्हें 5 बार फिल्म फेयर और 7 बार नंदी अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

विज्ञापन
Daggubati venkatesh birthday all unknown facts
वेंकटेश
1985 में उन्होंने नीरजा से शादी की। दोनों के तीन बेटियां और एक बेटा है। बेटे का नाम अर्जुन रामनाथ दग्गुबती है। बेटियां आश्रिता, हयावाहिनी और भावना हमेशा लाइमलाइट से दूर रही हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed