{"_id":"5c11eb23bdec2241703a6093","slug":"chandigarh-kapil-sharma-weds-ginni-chatrath-two-receptions-in-amritsar-and-mumbai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी हो गई और अब दीपवीर और निकयंका को फॉलो करेंगे कपिल शर्मा, बड़ा काम बन चुका है प्लान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी हो गई और अब दीपवीर और निकयंका को फॉलो करेंगे कपिल शर्मा, बड़ा काम बन चुका है प्लान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:43 AM IST
विज्ञापन
कपिल शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी हो गई, अब कॉमेडियन कपिल शर्मा वो काम करेंगे, जो रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस ने किया था। प्लान तैयार है, काम बड़ा है तो शेड्यूल भी सामने आ चुका है।
कपिल शर्मा
दरअसल, कपिल शर्मा दीपवीर और निकयंका की तरह दो-दो रिसेप्शन देंगे। इनकी तैयारियां चल रही हैं, जो बेहद शानदार और रॉयल होंगे। इन्हें लेकर कपिल शर्मा ने पहले ही एलान कर दिया था। इनमें पारिवारिक रिश्तेदारों के साथ-साथ कई जानी मानी हस्तियां शामिल होंगी।
कपिल शर्मा
कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ पहला रिसेप्शन 14 दिसंबर को अमृतसर में देंगे। इसमें परिवार और करीबी रिश्तेदार शामिल होंगे। वहीं दूसरा रिसेप्शन 24 दिसंबर को मुंबई में होगा, जहां बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई स्टार्स शामिल होंगे। कई वीआईपी नेता भी नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कपिल शर्मा
बता दें कि कॉमेडी किंग कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ शादी के बंधन में बंध गए। आनंद कारज के बाद उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं। कपिल जहां ग्रीन और गोल्डन कलर की शेरवानी में नजर आए, वहीं गिन्नी रेड गोल्डन लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
विज्ञापन
कपिल शर्मा
जालंधर स्थित होटल कबाना में यह शादी हुई। सिख रीति रिवाज से दोनों ने एक दूसरे को हमसफर बनाया। इससे पहले विश्व प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने कपिल-गिन्नी को अपने ही अंदाज में शादी की बधाई दी। सुदर्शन ने रेत की कलाकृति बनाकर कपल को शुभकामनाएं दीं।