{"_id":"5c11e0bcbdec22418130b9f4","slug":"chandigarh-comedy-king-kapil-sharma-weds-ginni-chatrath-videos-viral-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक-दूजे का हाथ थामे दिखे कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ, शादी के बाद के वीडियो हुए वायरल, देखिए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक-दूजे का हाथ थामे दिखे कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ, शादी के बाद के वीडियो हुए वायरल, देखिए
Thu, 13 Dec 2018 11:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
कपिल शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शादी के बाद कॉमेडियन कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ एक दूजे का हाथ थामे नजर आए। आनंद कारज के बाद के वीडियो वायरल हो रहे हैं। आपने अब तक नहीं देखे, तो यहां क्लिक करें।
2 of 5
कपिल शर्मा
कपिल शर्मा जहां लोगों के दिलों पर राज करते हैं, वहां वे सोशल मीडिया के भी किंग हैं। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। देर रात ही शादी के बाद के वीडियो उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर नजर आए।
कपिल शर्मा की बारात के रवाना होने का समय तीन बजे था, लेकिन यह निर्धारित समय से पौने दो घंटे लेट रवाना हुई। कपिल के बड़े भाई अशोक शर्मा ने हंसते हुए कहा कि पंजाबियों का हर काम लेट होता है। बाहर से रिश्तेदार आ रहे हैं। ट्रैफिक भी बहुत होता है, इसलिए कुछ देरी हो गई। मुझे अपने भाई की शादी का बहुत चाव है।
बता दें कि जालंधर में सात फेरे लेने के लिए कपिल शर्मा बुधवार शाम 4 बजकर 50 मिनट अमृतसर से रवाना हुए। कपिल शर्मा की मां जनक रानी, बहन पूजा देवगण और जीजा पवन देवगण अलग गाड़ी से जालंधर रवाना हुए। कपिल शर्मा ने अमृतसर में दूल्हे की ड्रेस नहीं पहनी। वह यहां से डेनिम पेंट और अपर पहनकर निकले।
कपिल शर्मा की शादी में शामिल होने के लिए अमृतसर से गायक जसबीर जस्सी भी पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कपिल की शादी में पंजाबी परंपरा की झलक देखने को मिली। शादी से पहले कपिल ने भगवती जागरण करवाया। घर से जागो निकाली गई। बोलियां और घोड़ियां गाई गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।