फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरे रंग की शेरवानी में कपिल शर्मा, लाल लहंगे में गिन्नी 'चांद का टुकड़ा'...शादी के बाद पहली तस्वीरें

Thu, 13 Dec 2018 11:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 13 Dec 2018 11:42 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, Kapil Sharma Weds Ginni Chatrath Photos Viral on Social Media
कपिल शर्मा
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ शादी के बंधन में बंध गए। आनंद कारज के बाद उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं। आपने नहीं देखी तो यहां क्लिक करके देख सकते हैं।
Chandigarh, Kapil Sharma Weds Ginni Chatrath Photos Viral on Social Media
कपिल शर्मा
कपिल शर्मा ने 12 दिसंबर को गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ के साथ शादी कर ली है। कपिल जहां ग्रीन और गोल्डन कलर की शेरवानी में नजर आए, वहीं गिन्नी रेड गोल्डन लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। कपिल ने पगड़ी पहनी हुई थी और उनके हाथ में तलवार भी दिखी।
Chandigarh, Kapil Sharma Weds Ginni Chatrath Photos Viral on Social Media
कपिल शर्मा
जालंधर स्थित होटल कबाना में यह शादी हुई। सिख रीति रिवाज से दोनों ने एक दूसरे को हमसफर बनाया। इससे पहले विश्व प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने कपिल-गिन्नी को अपने ही अंदाज में शादी की बधाई दी। सुदर्शन ने रेत की कलाकृति बनाकर कपल को शुभकामनाएं दीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chandigarh, Kapil Sharma Weds Ginni Chatrath Photos Viral on Social Media
कपिल शर्मा
वहीं कपिल की शादी में कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक, सुमोना चक्रवर्ती, भारती सिंह, आरती सिंह, हर्ष लिम्बाचिया, राजीव ठाकुर और सिंगर ऋचा शर्मा मौजूद रहीं। मेहमानों को कार्ड स्कैन करके के बाद ही विवाह समारोह में जाने दिया गया। कार्ड के बार कोड में जितने लोगों को जाने की परमिशन थी, उतने लोगों को ही आने दिया गया।
विज्ञापन
Chandigarh, Kapil Sharma Weds Ginni Chatrath Photos Viral on Social Media
कपिल शर्मा
शादी के बाद कपिल शर्मा 2 रिसेप्शन देंगे। पहला रिसेप्शन 14 दिसंबर को अमृतसर में होगा, जिसमें परिवार और करीबी रिश्तेदार शामिल होंगे। वहीं दूसरा रिसेप्शन 24 दिसंबर को मुंबई में होगा जहां बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई स्टार्स शामिल होंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed