फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dahaad Trailer Event: तमन्ना के नाम पर इशारों में विजय को चिढ़ाते नजर आए सोनाक्षी-गुलशन, वीडियो आया सामने

Wed, 03 May 2023 07:02 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 03 May 2023 07:02 PM IST
विज्ञापन
Dahaad Trailer Event Vijay Varma Reaction after Sonakshi Sinha Gulshan Devaiah Tease him about Tamannaah
दहाड़ ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : सोशल मीडिया

सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही प्राइम वीडियो की वेब सीरीज दहाड़ में नजर आने वाली हैं। इस क्राइम ड्रामा में उनके साथ विजय वर्मा और गुलशन देवैया भी दिखेंगे। अभिनेत्री ने सीरीज में सब-इंस्पेक्टर अंजलि भाटी की भूमिका निभाई है, जिन्हें 27 महिलाओं की हत्या करने वाले सीरियल किलर की तलाश है। तीन मई को रिलीज हुए इस ट्रेलर में विजय वर्मा हत्यारे के रोल में नजर आए हैं।


Dahaad Trailer Release: 27 महिलाओं की मौत की गुत्थी सुलझाने निकलीं सोनाक्षी, कॉप बन लगाई दमदार 'दहाड़'

Dahaad Trailer Event Vijay Varma Reaction after Sonakshi Sinha Gulshan Devaiah Tease him about Tamannaah
दहाड़ ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : सोशल मीडिया

यह वेब सीरीज भले ही सीरियस हो, लेकिन मुंबई में ट्रेलर लॉन्च इवेंट में इसमें काम करने वाले कलाकार काफी मस्ती के मूड में नजर आए। इस इवेंट के कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, इनमें से एक वीडियो में गुलशन इशारों ही इशारों में विजय को तमन्ना के नाम पर चिढ़ाते नजर आ रहे हैं। 
Remake Films: बॉलीवुड की इन रीमेक फिल्मों को देख दर्शकों का घूम गया दिमाग, बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह रहीं फ्लॉप
 

Dahaad Trailer Event Vijay Varma Reaction after Sonakshi Sinha Gulshan Devaiah Tease him about Tamannaah
दहाड़ ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, ट्रेलर में विजय वर्मा का किरदार रेंगती हुई लड़कियों को मुस्कुराने के लिए कहता है। जब ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अभिनेता को वही दोहराने के लिए कहा गया, तो गुलशन ने उन्हें चिढ़ाते हुए कहा कि इनकी तमन्ना पूरी कर दो। यह सुनते ही वहां मौजूद हर कोई हंस पड़ा। वीडियो में गुलशन को यह कहते हुए भी सुना जा सकता है, "बचपन से मेरी तमन्नाह थी कि मैं वर्दी पहने के कुछ करूं"। इसके बाद विजय अपने साथी कलाकार को किनारे ले जाकर हंसते हुए नजर आते हैं। 
Sonakshi Sinha: 'दहाड़' के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहीं सोनाक्षी, सोशल मीडिया पोस्ट से साझा की खुशी


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dahaad Trailer Event Vijay Varma Reaction after Sonakshi Sinha Gulshan Devaiah Tease him about Tamannaah
दहाड़ ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : सोशल मीडिया

यहीं नहीं, एक दूसरी क्लिप में, जब सोहम शाह अपने किरदार के बारे में बात कर रहे थे और कह रहे थे कि उन्होंने इससे पहले इतना मजबूत और शानदार चरित्र कभी नहीं निभाया है, तब होस्ट ने इस पर चुटकी लेते हुए कहा, "हमें खुशी है कि आपकी तमन्ना पूरी हो गई है। इस बीच तभी सोनाक्षी भी इस मजाक में शामिल हो गईं और कहा कि उस लड़की को आज बहुत हिचकियां आ रही होंगी।
Vikram: रिहर्सल के दौरान विक्रम को लगी चोट, मैनेजर युवराज ने फैंस संग साझा की जानकारी


 

विज्ञापन
Dahaad Trailer Event Vijay Varma Reaction after Sonakshi Sinha Gulshan Devaiah Tease him about Tamannaah
दहाड़ - फोटो : सोशल मीडिया

दहाद की बात करें तो, आगामी सीरीज एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी द्वारा निर्मित है, जिसे रीमा कागती और जोया अख्तर लिखा है। इसका निर्देशन रुचिका ओबेरॉय ने रीमा के साथ किया है। इस शो को प्राइम वीडियो पर 12 मई से स्ट्रीम किया जा सकेगा।
Katrina Kaif : प्रेग्नेंसी नहीं बल्कि इस वजह से कटरीना ने बनाई मीडिया से दूरी, यहां जानें क्या है सच

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed