फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: 'जुबली' ने मोह लिया कंगना रणौत का मन, एक्ट्रेस ने वामिका गब्बी समेत की पूरी टीम की तारीफ

Wed, 03 May 2023 07:01 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 03 May 2023 07:01 PM IST
सार

विक्रमादित्य मोटवानी की वेब सीरीज 'जुबली' ने कंगना रणौत का मन मोह लिया है। एक्ट्रेस ने वामिका गब्बी समेत पूरे कास्ट की दिल खोलकर तारीफ की है। 
 

विज्ञापन
kangana ranaut praises web series Jubilee thanks Vikramaditya for casting Wamiqa Gabbi and Sidhant Gupta
जुबली-कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रणौत जहां गलत पर सख्ती दिखाती नजर आती हैं। तो वहीं, एक्ट्रेस अच्छी चीजों की तारीफ करने से भी नहीं हिचकिचाती हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस ने इस समय ट्रेंडिंग में चल रही वेब सीरीज 'जुबली' को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है, जिससे फैंस खुश हो उठे हैं। कंगना की टिप्पणी से लोग अपनी सहमति जाहिर करते भी नजर आ रहे हैं। 

kangana ranaut praises web series Jubilee thanks Vikramaditya for casting Wamiqa Gabbi and Sidhant Gupta
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत ने वेब सीरीज 'जुबली' के सभी कलाकारों और क्रू की तारीफ की है। साथ ही निर्देशक को दो नए चेहरे वामिका गब्बी और सिद्धांत गुप्ता को कास्ट करने पर धन्यवाद देती नजर आई हैं। कंगना रणौत ने सीरीज की तारीफ करने के लिए इंस्टाग्राम स्टोरी का सहारा लिया है। 'धाकड़' एक्ट्रेस लिखती हैं, 'क्या बात, शानदार, बिल्कुल शानदार ड्रामा सीरीज है। हिंदी सिनेमा के स्वर्ण युग का बीज, विभाजन की राख और द्वितीय विश्व युद्ध के बाद में बोया गया था...ड्रामा।

Adipurush Trailer: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा प्रभास की फिल्म आदिपुरुष का ट्रेलर

kangana ranaut praises web series Jubilee thanks Vikramaditya for casting Wamiqa Gabbi and Sidhant Gupta
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत ने आगे लिखा, 'उस युग के सबसे फेमस दिग्गजों के किरदारों की समानता अलौकिक है, यह उस स्वर्ण युग की लोककथाओं और लीजेंड्स को जीवित करता है, जिसके बारे में हम आज तक सपने देखते हैं, अद्भुत से परे..इसे जरूर देखना चाहिए।' कंगना यहीं नहीं रुकीं और उन्होंने आगे जोड़ा, 'राइटिंग से लेकर फोटोग्राफी तक, कॉस्ट्यूम से लेकर सेट तक, म्यूजिक से लेकर मेकअप तक सब कुछ एक साथ मिलकर एक शानदार स्क्रीन अनुभव ला रहा है।'

Sanjay Dutt: नरगिस की 42वीं पुण्यतिथि पर भावुक हुए संजय और प्रिया दत्त, खास पोस्ट के जरिए मां को किया याद
 

विज्ञापन
विज्ञापन
kangana ranaut praises web series Jubilee thanks Vikramaditya for casting Wamiqa Gabbi and Sidhant Gupta
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना ने स्टारकास्ट और मेकर्स की तारीफ करते हुए कहा, 'विक्रमादित्य मोटवानी भारतीय सिनेमा के स्वर्ण युग की तरह चमकते हैं। अपार शक्ति खुराना शानदार हैं, अदिति राव हैदरी भी अद्भुत हैं, और दो नए चेहरों को लॉन्च करने के लिए निर्देशक विक्रमादित्य मोटवाने का विशेष धन्यवाद, जो अपने बेहतरीन प्रदर्शन, आकर्षण और चमकदार ऊर्जा के साथ स्क्रीन पर चमक रहे हैं। हमें फिल्म इंडस्ट्री में नई प्रतिभाओं की जरूरत है, टीम वामिका गब्बी, सिद्धांत सिब्बल में आपका स्वागत है।'

Diljit Dosanjh: दिलजीत की फिल्म 'जोड़ी तेरी मेरी' की रिलीज पर कोर्ट ने लगाई रोक, गायक चमकीला की है ये बायोपिक

विज्ञापन
kangana ranaut praises web series Jubilee thanks Vikramaditya for casting Wamiqa Gabbi and Sidhant Gupta
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

वेब सीरीज 'जुबली' की बात करें तो, इसमें राम कपूर, नंदीश संधू और प्रोसेनजीत चटर्जी जैसे सितारे भी हैं। 10 एपिसोड की यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। सीरीज की कहानी शोबिज, सपनों और आकांक्षाओं के इर्द-गिर्द घूमती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed