फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेस-3 की एक्ट्रेस डेजी शाह ने किया चौंकाने वाला खुलासा, जिसने भी सुना सब हैं हैरान

Mon, 11 Jun 2018 11:09 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 11 Jun 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
Daisy Shah career assistant dancer to lead actor
रेस-3
अभिनेत्री डेजी शाह ने एक साधारण सहायक डांसर के रूप में करियर की शुरुआत की थी। अब वह ‘रेस 3’ जैसी व्यावसायिक रूप से सफल फ्रेंचाइजी की मुख्य महिला पात्रों में शामिल हैं। इस उपलब्धि से वह ‘बहुत आतुर’ हैं। 


 
Daisy Shah career assistant dancer to lead actor
Daisy Shah
उन्होंने कहा, ‘जब भी मैं फिल्म के पोस्टर की ओर देखती हूं और अपने सफर के बारे में सोचती हूं तो एक सपने जैसा होता है। 10 साल पहले मैं ‘रेस’ की सहायक डांसरों में से एक थी और अब मैं ‘रेस 3’ के मुख्य कलाकारों में से एक हूं जहां मुझे अनिल कपूर और सलमान खान जैसे देश के दिग्गज कलाकारों के साथ स्क्रीन साझा करने का मौका मिला है।’

 
Daisy Shah career assistant dancer to lead actor
डेजी शाह - फोटो : gettyimages
उन्होंने मनोरंजन जगत में आगे बढ़ने के लिए किस्मत को अहम बताया। अभिनेत्री ने कहा, ‘बॉलीवुड में हम सभी सफलता पाने के लिए वास्तव में बहुत मेहनत करते हैं लेकिन हमारी किस्मत सही दिशा में होनी चाहिए। विशेषकर मैं जहां से आई हूं वहां वालों के लिए।’
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Daisy Shah career assistant dancer to lead actor
Daisy Shah
शाह ने कहा, ‘मैंने जीरो से शुरू किया था। सही समय पर सही व्यक्ति का मिलना ही आपको आगे ले जाता है। मैं जानती हूं कि हमारी इंडस्ट्री में सभी बहुत मेहनत करते हैं लेकिन पहचान कुछ ही लोगों को मिलती है। शायद यही कारण है कि मैं तकनीशियनों सहित फिल्म सेट पर सभी लोगों के प्रति संवेदनशील रहती हूं। क्योंकि मुझे पता है कि मैं भी कभी इनमें से एक थी।’
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed