फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन विशेष: अमिताभ बच्चन के एक फोन ने बदल दी थी दलेर मेहंदी की जिंदगी, 11 साल की उम्र में छोड़ दिया था घर

Wed, 18 Aug 2021 11:44 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 18 Aug 2021 11:44 AM IST
विज्ञापन
daler mehndi Birthday Special Lesser Known Facts About Singer
दलेर मेहंदी - फोटो : सोशल मीडिया

1995 में अपने पहले ही एल्बम बोलो ता रा रा रा से सबके दिलों पर छाने वाले पंजाब के मशहूर पॉप गायक दलेर मेहंदी का जन्म 18 अगस्त 1967 को बिहार के पटना में हुआ था। दलेर मेहंदी ने अपने गानों से दर्शकों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई। उनके गाने ना-ना-ना रे सहित कई गाने हैं जो आज भी लोग बड़े चाव से सुनते हैं। एक सिंगर होने के साथ-साथ दलेर मेहंदी लेखक और रिकॉर्ड प्रोड्यूसर भी हैं। दलेर मेहंदी की प्रोफेशनल जिंदगी के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी भी काफी दिलचस्प रही।



11 साल की उम्र में छोड़ दिया था अपना घर

दलेर मेहंदी आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। आपको ये जान कर हैरानी होगी कि जब दलेर मेहंदी केवल 11 वर्ष के थे तब उन्होंने गोरखपुर के उस्ताद राहत अली खान से संगीत सीखने के लिए अपना घर छोड़ दिया था। 13 साल की कम उम्र में उन्होंने पहली बार 20 हजार लोगों के सामने स्टेज पर परफॉर्म किया। यहां से ही उनकी जिंदगी में नया मोड आया और उन्हें उनके गानों और म्यूजिक के लिए एक अलग पहचान मिली।

daler mehndi Birthday Special Lesser Known Facts About Singer
दलेर मेहंदी - फोटो : self

ऐसे पड़ा था दलेर नाम

दलेर मेहंदी के जीवन की तरह ही उनका ‘दलेर’ नाम पड़ने के पीछे भी एक बड़ी ही दिलचस्प कहानी है। दलेर मेहंदी के माता-पिता डाकू दलेर सिंह के नाम से इतने अधिक प्रभावित हुए थे कि उन्होंने अपने बेटे का नाम ही दलेर रख दिया। लेकिन जब दलेर बड़े हुए तो मशहूर गायक परवेज मेहंदी के नाम पर ही उनके नाम के आगे दलेर सिंह की जगह ‘मेहंदी’ जोड़ दिया गया। इस तरह से दलेर सिंह का नाम बदलकर ‘दलेर मेहंदी’ पड़ गया।

daler mehndi Birthday Special Lesser Known Facts About Singer
दलेर मेहंदी - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन के साथ पहली बार किया काम

पंजाबी इंडस्ट्री में अपने म्यूजिक से तो दलेर मेहंदी खूब धमाल मचा रहे थे, लेकिन उनके दोस्त उन्हें बॉलीवुड में गाना गाते हुए देखना चाहते थे। एक बार उनके एक दोस्त ने उनसे  पूछा कि वो बॉलीवुड फिल्मों के लिए कब गा रहे हैं तो इस बात का जवाब देते हुए दलेर मेहंदी ने कहा जब उन्हें पाजी बुलाएंगे तब वो बॉलीवुड में गाना गाएंगे। हालांकि ये बात सुनकर उनके दोस्त को लगा कि वो धर्मेन्द्र के बारे में बात कर रहे हैं। लेकिन दलेर मेहंदी ने कहा वो अमिताभ बच्चन के फोन की बात कर रहे हैं। उनके दोस्त ने कहा वो तुम्हें क्यों बुलाएंगे। लेकिन दलेर मेहंदी ने कहा कि अमिताभ उन्हें जरूर बुलाएंगे। दोस्त के साथ हुई इस बातचीत के ठीक दो महीने बाद अमिताभ बच्चन ने उन्हें फोन किया। इसके बाद उन्हें अमिताभ बच्चन के लिए गाने का मौका मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
daler mehndi Birthday Special Lesser Known Facts About Singer
दलेर मेहंदी - फोटो : अमर उजाला

विवादों से रहा गहरा नाता

मीका सिंह की तरह ही उनके बड़े भाई दलेर मेहंदी का भी विवादों से गहरा नाता रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बख्शीश नामक एक व्यक्ति ने दलेर मेहंदी पर उनसे पैसे लेकर विदेश न भेजने का आरोप लगाया था। बख्शीश सिंह ने उन पर ये कहते हुए केस भी दर्ज करवाया था कि दलेर मेहंदी लोगों को विदेश भेजने के लिए उनसे पैसे लेते हैं। उनका आरोप था की दलेर मेहंदी ने 3 लड़कियों सहित 10 लोगों को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को शहर भेजा है। पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि यह 1998 से चल रहा है। जिसके बाद दलेर मेहंदी को गिरफ्तार किया गया। दलेर मेहंदी मानव तस्करी मामले में 2 साल की सजा भी काट चुके हैं।

विज्ञापन
daler mehndi Birthday Special Lesser Known Facts About Singer
दलेर मेहंदी - फोटो : सोशल मीडिया

यशराज से भी हो चुका है पंगा

दलेर मेहंदी के इस विवाद के अलावा उनका यशराज फिल्म्स से भी पंगा हो चुका है। विवाद तब बढ़ा जब दलेर मेहंदी ने ‘झूम बराबर झूम’ को लेकर यशराज फिल्म्स पर केस कर दिया था। उनका आरोप था कि यशराज ने गाने में उनकी आवाज की जगह शंकर महादेवन की आवाज का इस्तेमाल किया है। जब दलेर मेहंदी को ये बताया गया कि अमिताभ बच्चन ऐसा चाहते थे तो दलेर मेहंदी को इस बात का यकीन नहीं हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed