{"_id":"5aabcbbf4f1c1bba758b5cc7","slug":"daler-mehndi-says-patiala-police-removed-his-pants-for-investigated","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सजा मिलते ही दलेर ने खोला 15 साल पुराना राज, बोले-पैंट उतारने को बोले थे पुलिसवाले'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सजा मिलते ही दलेर ने खोला 15 साल पुराना राज, बोले-पैंट उतारने को बोले थे पुलिसवाले'
Fri, 16 Mar 2018 07:25 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 16 Mar 2018 07:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के फेमस पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को पटियाला हाई कोर्ट ने 15 साल पुराने मानव तस्करी के मामले में आज 2 साल की सजा सुनाई है। इस बीच दलेर ने इस मुद्दे पर पहली बार मीडिया से बात की। साल 2003 में दलेर के खिलाफ इस मामले में पहली एफआईआर दर्ज की गई थी।
2 of 4
उस दौरान पटियाला पुलिस ने दलेर को गिरफ्तार किया था। दलेर ने आज मीडिया से बात करते हुए बताया कि साल 2003 में पुलिस ने जब उन्हें गिरफ्तार किया था तो पुलिस ने जांच के नाम पर उन्हें पैंट उतारने को कह दिया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने यह जरूरी जांच के नाम पर किया था।
3 of 4
दलेर ने आगे कहा कि पटियाला पुलिस की इस बात पर मुझे बहुत गुस्सा आया था। उन्होंने कहा कि उस समय मेरा वकील भी वहां मौजूद था। मेरे वकील ने भी पुलिसवालों की इस बात का विरोध किया, लेकिन किसी ने वकील की बात पर ध्यान नहीं दिया। इतना ही नहीं पुलिसवालों ने दलेर से थाने के अंदर गाना गाने तक के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
गौरतलब है कि दलेर मेहंदी जब शो के लिए विदेश जाते थे तो कई लोगों को वह अपने साथ विदेश ले जाते थे। बख्शीश सिंह नाम के एक शख्स ने दलेर पर केस दर्ज करवाया था। दलेर मोटी रकम लेकर लोगों को विदेश भेजते थे। उन्होंने 3 लड़कियों सहित 10 लोगों को सैन फ्रांसिस्को भेजा था। इस मामले में दलेर को करीब 15 साल बाद आज 2 साल की सजा सुनाई गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।