{"_id":"5cf0a2efbdec22074e013fba","slug":"dance-india-dance-judge-kareena-revealed-that-taimur-is-not-allowed-to-watch-tv","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस शर्त पर टीवी पर आने को तैयार हुईं करीना, कैमरे के सामने तैमूर के बारे में भी खोले कई राज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस शर्त पर टीवी पर आने को तैयार हुईं करीना, कैमरे के सामने तैमूर के बारे में भी खोले कई राज
Fri, 31 May 2019 09:44 AM IST
Avinash Pal
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Fri, 31 May 2019 09:44 AM IST
विज्ञापन
करीना कपूर खान और तैमूर अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़े पर्दे पर सभी का दिल जीतने के बाद अब करीना कपूर खान कर रही हैं टीवी डेब्यू। जी टीवी के शो 'डांस इंडिया डांस' में बतौर जज करीना कपूर अब नजर आएंगी। इस शो को लेकर करीना काफी एक्साइटिड नजर आ रही हैं। ऐसे में मीडिया से बातचीत करते हुए न सिर्फ शो बल्कि तैमूर के बारे में भी कई राज खोले...
kareena
- फोटो : kareena
टीवी पर डेब्यू को लेकर करीना ने बताया कि सिर्फ एक शर्त पर वो टीवी शो जज करने के लिए राजी हुई हैं और वह है आठ घंटे की शिफ्ट। दरअसल करीना ने कहा कि वो अपने परिवार को वक्त देना चाहती हैं ऐसे में वो 12 घंटे की शिफ्ट नहीं करना चाहती हैं। इसिलए वो 8 घंटे से ज्यादा शूटिंग सेट पर नहीं रुका करेंगी।
kareena kapoor
- फोटो : amar ujala
करीना से मीडिया ने तैमूर को लेकर भी कई सवाल किए। एक सवाल में करीना से तैमूर के डांस लव के बारे में पूछा गया तो करीना ने कहा- हां तैमूर डांस करता है लेकिन थोड़ा बहुत, वो बहुत ज्यादा डांस नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
kareena kapoor
- फोटो : amar ujala
'टीवी पर तैमूर को क्या देखना पसंद है' के सवाल पर करीना ने रिवील किया कि अभी तैमूर को टीवी देखने की इजाजत नहीं है। हां लेकिन जब वो थोड़ा बड़ा हो जाएगा तो उसकी मर्जी होगी कि उसे क्या देखना है और क्या नहीं।
विज्ञापन
kareena kapoor
मीडिया में तैमूर के छाए रहने पर मां करीना ने कहा कि वो तैमूर को लेकर कुछ ज्यादा ही अतिसंरक्षित (ओवरप्रोटेक्टिव) हैं। बता दें कि करीना के साथ रफ्तार और बॉस्को मार्टिस डांस इंडिया डांस कशो को जज करेंगे। वहीं कुंडली भाग्य के धीरज शो को होस्ट करेंगे।