चुनावों में भारी जीत हासिल करने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने दूसरे कार्यकाल के लिए 30 मई को शपथ ग्रहण लिया। यह समारोह दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया गया जिसमें ना केवल राजनीति बल्कि दूसरे क्षेत्र की मशहूर हस्तियों को आमंत्रण भेजा गया। इस दौरान शाहिद कपूर, करण जौहर, रजनीकांत, बोनी कपूर, राजकुमार हिरानी और कपिल शर्मा समेत कई सितारे पहुंचे। इन सबके बीच एक मशहूर एक्ट्रेस को न्योता मिलने के बावजूद वो इस समारोह का हिस्सा नहीं बन पाईं।
न्योते के बाद भी मोदी के शपथ ग्रहण में नहीं पहुंचीं 'सिंघम' की हीरोइन, इस वजह से हो गई बड़ी चूक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये एक्ट्रेस हैं स्पेशल 26 और सिंघम जैसी फिल्में करने वालीं काजल अग्रवाल। काजल ने अपने इंस्टाग्राम पर शपथ ग्रहण समारोह का इनविटेशन कार्ड शेयर करते हुए लिखा- 'डियर, नरेंद्र मोदी सर और महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी, मैं आपको धन्यवाद कहना चाहती हूं कि मुझे शपथ समारोह का न्योता दिया गया। खुद को सम्मानित महसूस कर रही हूं कि मुझे इस ऐतिहासिक मौके का गवाह बनने का मौका मिला लेकिन मुझे यह इनवाइट देर से मिला है इसलिए मैं समय पर दिल्ली नहीं पहुंच पाऊंगी। मुझे इस बात के लिए बेहद बुरा लग रहा है। आपको नए कार्यकाल के लिए बधाई।'
A post shared by Kajal Aggarwal (@kajalaggarwalofficial) on
वर्कफ्रंट की बात करें तो काजल बॉलीवुड फिल्म क्वीन के तमिल रीमेक पेरिस-पेरिस में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन रमेश अरविंद ने किया है। वहीं बॉलीवुड की बात करें तो काजल ने अक्षय कुमार के साथ वो स्पेशल 26 में नजर आई थीं तो वहीं अजय देवगन के साथ 'सिंघम' की हीरोइन बनी थीं।
बॉलीवुड के अलावा मुकेश अंबानी पत्नी नीता अंबानी के साथ शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बने हैं। पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में करण जौहर भी पहुंचे। काले रंग के कुर्ते में करण जौहर बेहद स्टाइलिश नजर आए।
शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा राजपूत को लेकर पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे। यहां डायरेक्टर अभिषेक कपूर सेल्फी लेते दिख रहे हैं। उनके बगल में राकेश ओम प्रकाश मेहरा, सिद्धार्थ रॉय कपूर, बोनी कपूर और राजकुमार हिरानी भी नजर आए।