चेतन सालुंखे बने 'डांस प्लस 4' के विनर
'डांस प्लस 4' के विनर और दीप्ति नवल के जन्मदिन सहित मनोरंजन जगत की ये हैं 5 बड़ी खबरें
मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने बीते शनिवार को दिल्ली में अपनी शादी का रिसेप्शन दिया। उन्होंने 12 दिसंबर को बचपन की दोस्ती गिन्नी चतरथ से शादी की है। इससे पहले कपिल दो रिसेप्शन दे चुके हैं। दिल्ली में हुए इस रिसेप्शन की तस्वीर कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें वह पत्नी गिन्नी के साथ खड़े हुए हैं।
पढ़ें: सामने आई कपिल शर्मा के दिल्ली रिसेप्शन की फोटो, नीले रंग में खूब जंच रहा ये जोड़ा
एक्ट्रेस दीप्ति नवल आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। दीप्ति उन एक्ट्रेस में से एक हैं जिन्होंने लीक से हटकर फिल्में कर अपनी पहचान बनाई। तीन दशक के अपने लंबे करियर में दीप्ति नवल ने 'एक बार फिर', 'अनकही', 'बवंडर, 'लीला, 'फिराक' जैसी कई फिल्में कीं। दीप्ति ने डायरेक्टर प्रकाश झा से शादी की थी लेकिन 17 साल के बाद उनकी ये शादी टूट गई और दोनों का तलाक हो गया।
पढ़ें: B'Day SPL: लीक से हटकर फिल्मे करने में उस्ताद हैं दीप्ति, प्रकाश झा से हो चुका है तलाक
दिग्गज तबला वादक उस्ताद कुरैशी अल्ला रक्खा खान की आज डेथ एनिवर्सिरी है। आज ही के दिन साल 2000 में क्लासिकल म्यूजिक को नई ऊंचाईयां देने वाले अल्ला रक्खा ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। अल्ला रक्खा ने बीटल्स के साथ परफॉर्म किया था जो दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित बैंड माना जाता है। उस्ताद कुरैशी अल्ला रक्खा खान को साल 1977 में पद्मश्री और 1982 में संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड से नवाजा गया।
पढ़ें: दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित बैंड के साथ उस्ताद अल्ला रक्खा ने किया था परफॉर्म, जानिए कई रोचक बातें
कैंसर को मात देकर सोनाली सेट पर लौंटी सोनाली बेंद्रे
बीते दिनों कैंसर ट्रीटमेंट से ब्रेक लेकर न्यूयॉर्क से मुंबई वापस आई थीं। सोनाली ने लंबे ब्रेक के बाद दोबारा सेट पर वापसी की है और इसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने साथ में कैप्शन लिखा कि 'दोबारा शूटिंग करते हुए सुकून महसूस हो रहा है।'
पढ़ें:- कैंसर से जंग जीतकर 4 महीने बाद काम पर लौटीं सोनाली बेंद्रे, बोलीं- 'मरती जा रही थी भावनाएं'
