{"_id":"5c556aefbdec22738f51f5c4","slug":"know-tragic-love-story-of-deepti-naval-on-her-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'Day SPL: इस एक्ट्रेस की जिंदगी में आए 3 शख्स, एक से शादी, एक से सगाई और एक से प्यार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
B'Day SPL: इस एक्ट्रेस की जिंदगी में आए 3 शख्स, एक से शादी, एक से सगाई और एक से प्यार
Sun, 03 Feb 2019 07:38 AM IST
विजय जैन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Sun, 03 Feb 2019 07:38 AM IST
विज्ञापन
Deepti Naval
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीप्ति नवल 3 फरवरी को अपना जन्मदिन मनाती हैं। उनका नाम उन अभिनेत्रियों में शुमार है जिन्होंने लीक से हटकर फिल्में की और एक अलग पहचान बनाई। उन्होंने जिंदगी से जुड़े किरदार निभाए और शायद इसीलिए दर्शकों को भी उनकी ये अदा भा गई। अपने तीन दशक लंबे करियर में दीप्ति नवल ने दर्जनों ऐसी फिल्में कीं जो हिंदी सिनेमा के लिए मील का पत्थर साबित हुईं। इनमें 'एक बार फिर', 'अनकही', 'बवंडर, 'लीला, 'फिराक' जैसी कई फिल्में शामिल हैं।
दीप्ति नवल
- फोटो : file photo
दीप्ति नवल का करियर बेहद अच्छा चल रहा था। एक तरफ जहां वो हर निर्माता-निर्देशक की पहली पसंद बन गईं थीं वहीं दूसरी ओर उनकी निजी जिंदगी में कुछ अच्छा नहीं चल रहा था। कह सकते हैं कि सफलता के चरम पर पहुंचकर भी दीप्ति नवल की निजी जिंदगी में वीरानी ही रही। निर्देशक प्रकाश झा से उन्होंने शादी तो की, लेकिन 17 साल के बाद उनकी ये शादी टूट गई और दोनों का तलाक हो गया।
Deepti Naval
- फोटो : file photo
तलाक के बाद दीप्ति की जिंदगी में अकेलापन छा गया था। हालांकि उनकी एक गोद ली हुई बेटी भी थी लेकिन अंदर से एक हमसफर की जो कमी खल रही थी वो दीप्ति नवल पर हावी हो रही थी, लेकिन जल्द ही उनकी जिंदगी में प्रख्यात शास्त्रीय गायक पंडित जसराज के बेटे विनोद पंडित आए। दीप्ति अब बेहद खुश थीं, ये सोचकर कि अब फिर से सबकुछ अच्छा होने वाला है। देखते ही देखते दीप्ति नवल और विनोद पंडित की सगाई भी हो गई और शादी की तारीखें निश्चित करने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
दीप्ति नवल
- फोटो : file photo
किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था। एक तरफ दीप्ति और अशोक की शादी तय हुई वहीं दूसरी ओर शादी से पहले ही विनोद पंडित चल बसे। वो कैंसर के मरीज थे। विनोद पंडित के गुजर जाने के बाद दीप्ति नवल की जिंदगी में जैसे फिर से अंधेरा छा गया। प्यार में दो-दो बार हार मिलने से दीप्ति टूट सी गईं थीं।
विज्ञापन
deepti naval
- फोटो : file photo
उन्होंने खुद को संभाला और मन लगाने के लिए फिर से एक्टिंग की तरफ रुख कर लिया। दीप्ति ने विनोद पंडित की मौत के बाद फिर से शादी नहीं की और फिल्मों को ही अपनी जिंदगी बना लिया। फिल्म इंडस्ट्री में दीप्ति नवल को तीन दशक से भी ज्यादा हो गए हैं, लेकिन 66 साल की इस उम्र में भी वो वैसे ही फिल्में कर रही हैं जैसे शुरुआती दिनों में करती थीं।