{"_id":"5bd53d6ebdec2269b16990c4","slug":"dance-plus-season-4-priyanka-chopra-and-nick-jonas-will-seen-in-this-show-as-judge","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहली बार इस टीवी रियलिटी शो में साथ नजर आएंगे प्रियंका-निक, वजह बेहद खास","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहली बार इस टीवी रियलिटी शो में साथ नजर आएंगे प्रियंका-निक, वजह बेहद खास
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 28 Oct 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
priyanka chopra nik jonas
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग से लाखों-करोड़ों दिलों को जीतने वाली मशहूर अदाकार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने होने पत्नी निक जोनस को लेकर चर्चा में हैं। आए दिन यह स्टार कपल किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाया रहता है। सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की तस्वीरें भी काफी वायरल हो रही हैं। वहीं इन दोनों को लेकर एक और बड़ी खबर समाने आई है।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
- फोटो : file photo
खबरों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जल्द ही भारत के छोटे परदे के शो में नजर आने वाले हैं। गौरतलब है कि निक जोनस अपनी एक एलबम शूट के लिए इन दिनों प्रियंका चोपड़ा के साथ मुंबई आए हुए हैं। इसलिए खबर है कि वह मशहूर रियलिटी शो डांस प्लस के सीजन 4 में दिखाई दे सकते हैं। बताया जा रहा है कि निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा इस शो में सेलिब्रिटी जज के तौर पर शिरकत करेंगे।
priyanka chopra
- फोटो : file photo
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो डांस प्लस के शो के दौरान निक जोनस प्रियंका के साथ मिलकर अपनी आने वाली एलबम का प्रमोशन करते भी दिखेंगे। इससे पहले मीडिया में इस तरह की खबरें भी थीं कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' के सीजन 6 में भी नजर आ सकते हैं। लेकिन अब उन्होंने 'कॉफी विद करण' में न जाकर 'डांस प्लस' के सीजन 4 में आने का मन बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra
- फोटो : file photo
बताया जा रहा है कि डांस प्लस के जिस एपिसोड में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस नजर आएंगे उसकी शूटिंग अगले महीने शुरू होगी। यह एपिसोड 25 दिसंबर को खास एपिसोड के नाम से प्रसारित किया जाएगा। बता दें कि इन दिनों प्रियंका और निक अपनी शादी की तैयारियों में लगे हुए हैं। इस बीते अगस्त प्रियंका ने निक के साथ सगाई और रोका कर अपने फैंस को चौंका दिया था।
विज्ञापन
priyanka chopra and nick jonas
- फोटो : file photo
आपको बता दें कि हाल ही में निक ने अपनी होने वाली पत्नी प्रियंका चोपड़ा के लिए लॉस एंजेलेस में एक शानदार विला खरीदा है। प्रियंका और निक का ये विला बेहद खूबसूरत है। इसमें 5 बेडरूम हैं और पूरा विला 4129 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। निक का ये विला Beverly Hills पर स्थित है। यहीं पर निक ने प्रियंका को प्रपोज किया था । इस घर की कीमत 6.5 मिलियन डॉलर यानी 47 करोड़ रुपए है । बता दें कि प्रियंका और निक 1 दिसंबर को जोधपुर में शादी करेंगे।